Let’s travel together.

किशोर कुमार के जन्मदिन पर मनाया जाएगा खंडवा का गौरव दिवस

143

खंडवा। खंडवा को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने वाले किशोर कुमार के जन्मदिन को खंडवा गौरव दिवस के रूप में जिला प्रशासन द्वारा मनाया जाएगा। 4 अगस्त को गौरव दिवस पर शहर में फूड जोन लगेगा, आतिशबाजी भी होगी। इस वर्ष 3, 4 व 5 अगस्त को तीन दिवसीय आयोजन में जिला प्रशासन के साथ किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच तथा विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं भी सहभागिता करेंगी।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में बैठक

जानकारी देते हुए मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि गौरव दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी हेतु बैठक कलेक्टर अनूपकुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुई।बैठक में कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम में शहरवासियों के अधिकाधिक योगदान की बात कही। अतिथि के रूप में महापौर अमृता यादव ने खंडवा गौरव दिवस को उत्साह से मनाए जाने हेतु अपने सुझाव दिए।

12 बजे से शुरू होगी गौरव यात्रा

मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला ने 4 अगस्त को किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच व नगरपालिक निगम द्वारा सुबह दस बजे से किशोर समाधि स्थल पर पुष्पांजलि व सुरमई श्रद्धांजलि की जानकारी के साथ रात्रि अनाज मंडी प्रांगण में आयोजित किशोर नाइट की जानकारी दी। सचिव नारायण बाहेती ने कहा कि गौरव यात्रा 12 बजे से प्रारंभ की जाए। इससे समाधि पर श्रद्धांजलि देने वाले किशोर प्रेमी भी सम्मिलित हो सके।

बैठक में ये सुझाव भी आए

– पवन अग्रवाल, अमरीक सिकरवार व जिला शिक्षा अधिकारी के सुझाव पर स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन का निर्णय लिया।

– सुनील जैन ने 3 अगस्त को स्कूलों के बैंड की प्रतियोगिता रखे जाने की बात कही।

– रात्रि में महिला संगठनों द्वारा रेल्वे स्टेशन से नगरपालिक निगम तक फ़ूड जोन में विभिन्न खाद्य सामग्री के स्टाल में सहभागिता की जाएगी।

– किशोर कुमार के फोटो युक्त बैनर का दायित्व चेंबर आफ कामर्स की ओर से कमलेश हुमड़ ने लिया।

– जीडीसी कालेज की बाउंड्री वाल पर किशोर दा के चित्र बनाने का निर्णय लिया गया।

– सभी दुकानों पर गौरव दिवस के स्टीकर का दायित्व लायंस व रोटरी सदस्यों ने लिया।

– तीन अगस्त की रात में विभिन्न स्थानों पर संस्थाओं द्वारा आतिशबाजी की जाएगी।

– पांच अगस्त को कवि सम्मेलन का दायित्व लायंस क्लब व रोटरी क्लब द्वारा किए जाने की स्वीकृति दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811