Let’s travel together.

भाजपा जिला स्तरीय कामकाजी बैठक में बूथ विस्तारक योजना एवं समर्पण निधि संग्रह की हुई समीक्षा

0 327

-कार्यकर्ताओ के सामूहित शक्ति पर सफल होगा समर्पण निधि संग्रह अभियान- प्रदेश महामंत्री

-प्रदेश महामंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री एवं अभियान प्रभारी व स्वास्थ्य मंत्री, विधायक गण रायसेन में समर्पण निधि संग्रह की बैठक में हुए शामिल

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से इसलिए अलग है, क्योंकि विचार और संगठन के विस्तार के लिए हमारे कार्यकर्ता ही रीति – नीति तय करते हैं। पार्टी जो भी अभियान प्रारंभ करती है उसे सफल बनाने में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सामूहिकता के साथ पूरी जी-जान से जुट जाता है। कार्यकर्ताओं की इसी सामूहिक शक्ति के आधार पर समर्पण निधि संग्रह अभियान सफल होगा।


यह बात भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं भोपाल संभाग की प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार ने बूथ विस्तारक योजना एवं समर्पण निधि समीक्षा बैठक में जिला कार्यालय रायसेन में कहीं।
प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन का शुचिता पूर्ण कार्य संचालन करने के लिए संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक योजना के साथ समर्पण निधि संग्रह अभियान चल रहा है। इस अभियान के माध्यम से हम कुशाभाऊ ठाकरे जी ने जो आत्मनिर्भर संगठन इकाई की जो परिकल्पना करते हुए यह विचार दिया था कि हमारा संगठन कार्यकर्ताओ की शक्ति के आधार पर आत्मनिर्भर दल बने, उनके इस विचार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकल्प के रूप में अंगीकार किया है।

समर्पण निधि संग्रह अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने के लिए जूटे है। उन्होने कहा कि रायसेन जिला संगठनात्मक तौर पर एक सुदृढ जिला है। यहा के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ केन्द्र तक जाकर इस समर्पण निधि संग्रह अभियान को सफल बनाये। उन्होंने कहा की आप सब सत्ता के बाद में है, संगठन के कार्यकर्ता पहले है। सुश्री कविता पाटीदार ने कहा की हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने भी समय का दान किया है। वे भी एक बूथ के पेज प्रभारी है। मुझे बड़ी खुशी है कि मुझे रायसेन जिले के अनुभवी नेताओ के साथ कार्य करने का मौका मिला, जिले के कार्यकर्ता शुध्द मानसिकता के साथ मेहनती कार्यकर्ता है।
भाजपा की कामकाजी बैठक में अतिथि के रूप भोपाल संभाग की प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया, कैबिनेट मंत्री एवं अभियान प्रभारी श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पूर्व कैबिनेट मंत्री सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व विधायक श्री रामकिशन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र अग्रवाल ने मार्गदर्शन दिया।
बैठक में सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा महापुरषो के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
बैठक में अभियान प्रभारी श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा ने कहा की रायसेन जिला संगठन की दृष्टि से प्रदेश में महत्वपूर्ण जिला है। रायसेन जिले को समर्पण निधि संग्रह का लक्ष्य बढ़ा कर 2 करोड़ किया गया है। ये लक्ष्य पहले 1 करोड़ था। मंत्री, विधायक, संगठन के सभी पदाधिकारियों को इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिये कार्ययोजना बनाकर समय सीमा में पूर्ण किया जाए यह सुनिश्चित हो।
कामकाजी बैठक को सम्बोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने उक्त दोनो विषय की समीक्षा बैठक में कहा की जिस तरह हमने बूथ विस्तारक योजना में सभी के सहयोग से बड़ी सफलता मिली वैसी ही सफलता समर्पण निधि संग्रह में मिलेगी। आपको मुझसे जो सहयोग, जैसा सहयोग चाहिये सहर्ष तैयार हूं।
पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह ने कहा की संगठन विस्तार की दृष्टि से श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष में मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने संगठन का विस्तार और बूथ विस्तारक अभियान हाथ में लिया था। जिसमें बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से प्रदेश को इतिहासिक सफलता मिली। इसी प्रकार ही हमें पुरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हम सभी समर्पण निधि विशेष अभियान भी बूथ विस्तारक योजना की तरह ही सफलता की ऊचाईयां छुएगा। बूथ विस्तारक अभियान का जो शेष बचा कार्य है, उसको लेकर समर्पण निधी को व्यापक तौर पर हर बूथ पर कार्यकर्ता समर्पण करें।
बैठक के अंत में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया ने कहा कि ठाकरे जी ने जनसंघ के विस्तार के लिए एक एक गांव तक पैदल यात्राएं की। उन्होंने प्रचारक रहते हुए सारी उम्र संगठन के विस्तार के लिए समर्पित कर दी। आज मध्यप्रदेश में लगातार हमारी सरकार है और केन्द्र में सरकार है तो इसका श्रेय ठाकरे जी को जाता है। उन्होंने कहा कि ठाकरे जी ने शुचिता की राजनीति को आगे बढाया। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि पूरे देश में अगर आजीवन सहयोग निधि की शुरूआत हुई है तो वह मध्यप्रदेश से ठाकरे जी ने की है। उन्होंने कहा कि समर्पण निधि के माध्यम से हम अपने कार्यकर्ता पार्टी प्रशंसकों एवं हितचितंकों से निधि एकत्रित करेंगे। ठाकरे जी की जन्मशताब्दी के पहले कार्यक्रम बूथ विस्तारक योजना में हमने रिकार्ड बनाया था अब जन्मशताब्दी के दूसरे कार्यक्रम समर्पण निधि संग्रह अभियान में भी रिकार्ड बनायेंगे।
कामकाजी समीक्षा बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने दी सम्बोधित कर जिले के सभी 22 मंडलो में हुए बूथ विस्तार कार्य की जानकारी दी। जहा कार्य शेष है उन सभी शेष कार्य को समय देकर, समय सीमा में पूर्ण करने को कहा है।


कार्यक्रम का संचालन अनिल चौरसिया तथा आभार प्रदर्शन रायसेन नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने किया। भाजपा की कामकाजी बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नागर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गायत्री नगरिया, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष सूरज दोहरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धि सिद्धिकी, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू व जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

न्यूज सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

TODAY :: राशिफल शनिवार 27 जुलाई 2024     |     जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कार्यशाला आयोजि     |     सांची के शमशान को नही मिल सकी सडक,दलदल से होकर गुजरती हे शवयात्राएं     |     पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति     |     महामाया चौक सहित, कई कलोनियों में जलभराव, बीमाऱी हुई लाइलाज,विधायक जी के निवास के आसपास भी जलभराव     |     नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो     |     बाग प्रिंट कला: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर,श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को सराहा     |     पौधे लगाने के बाद बची पॉलीथिन थेली को एकत्र कराकर बेचने से प्राप्त राशि से पौधों की रक्षा के लिए खरीदेंगे ट्री गार्ड     |     उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति     |     कांजी हाउस में 3 दिन भूख से तड़प करीब सौ गौवंश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811