Let’s travel together.

सिंधिया के गढ़ में प्रियंका की सभा से कांग्रेस में उत्साह, शिवपुरी में जगह-जगह लगे पोस्टर

0 125

 

शिवपुरी से रैली में जाएंगे 15 हजार लोग

– ग्वालियर चंबल संभाग में पार्टी का वोट बैंक बढ़ाने की रणनीति

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी 21 जुलाई को ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर आ रही है। इस दौरान ग्वालियर में उनकी आमसभा रखी गई है। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शिवपुरी में प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाए गए हैं और ग्वालियर में होने वाली रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी व्यवस्था में लगे हुए हैं।

ग्वालियर संभाग में भाजपा की गुटबाजी का फायदा उठाना चाहती है कांग्रेस-

प्रियंका गांधी के ग्वालियर चंबल संभाग में दौरे को लेकर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस की रणनीति है कि सिंधिया का के गढ़ में सेंध लगाई जाए। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ग्वालियर चंबल संभाग में इस समय भाजपा तीन खेमों में विभाजित हो गई है। जिसमें एक खेमा सिंधिया का, दूसरा खेमा संगठन का और तीसरा खेमा शिवराज का है। जिसका लाभ कांग्रेस को उठाना चाहती है। भाजपा की आपसी गुटबाजी को भुनाने की कोशिश में कांग्रेस है। पिछले दिनों कई असंतुष्ट सिंधिया समर्थकों ने पार्टी छोड़ी है और कांग्रेस का दामन थामा है। अब प्रियंका गांधी के दौर को देखते हुए कांग्रेस में उत्साह का एक नया वातावरण देखा जा रहा है जिसका लाभ आगामी चुनाव में पार्टी को हो सकता है।

रैली में जाएंगे 15 हजार लोग-

ग्वालियर की रैली में शिवपुरी से 15 हजार से ज्यादा लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर जिला कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक कर रहे हैं और रूपरेखा बनाने में जुटे हुए हैं।
प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर इस संबंध में जब विभिन्न कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
इस बातचीत के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण विजय सिंह चौहान ने बताया कि प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेसी उत्साह से लबरेज हैं और प्रियंका गांधी का यह दौरा मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ताओं को इस सभा को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई है हर विधानसभा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ग्वालियर रैली में जाएंगे और अपनी भागीदारी निभाएंगे।

प्रियंका की सभा को सफल बनाने में जुटे कांग्रेस नेता-

शिवपुरी कांग्रेस के संगठन मंत्री राजकुमार बंसल ने ने बताया कि प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर बढ़-चढ़कर सब कांग्रेसी रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस नेता प्रदीप बिरथरे ने कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय है और प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ता और ऊर्जा से भर जाएगा। युवक कांग्रेस शिवपुरी विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान ने बताया कि बड़ी संख्या में शिवपुरी के युवा ग्वालियर में होने वाली प्रियंका गांधी की सभा में भाग लेंगे। हथेड़ा मंडल अध्यक्ष अजमेर रजक ने बताया कि प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर पूरी तैयारियां चल रही है और इस रैली को सफल बनाने के लिए हर कांग्रेसी कार्यकर्ता तन मन धन से अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811