Let’s travel together.

जिला पुलिस ने जिले भर में निकालें फ्लैग मार्च, मंडीदीप में आईजी, एसपी, रायसेन में डीएसपी और टीआई हुए शामिल

0 152

 

सी एल गौर रायसेन

आम जनता और पुलिस महकमा के बीच आपसी समन्वय बनाने एवं जनता और पुलिस के बीच भय दूर करने, पुलिस कार्यप्रणाली में कसावट लाने आदि कई विषयों को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय सहित जिले भर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला । इसी क्रम में जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप थाना क्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक इरशाद बली और जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार साहवाल फ्लैग मार्च में शामिल हुए वही रायसेन जिला मुख्यालय पर निकाले गए फ्लैग मार्च में डीएसपी रवि शर्मा और पुलिस थाना प्रभारी मनोज सिंह सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी शामिल हुए, इस दौरान शहर में पुलिस के फ्लैग मार्च जैसे ही निकला वैसे ही जनता के लोगों की निगाहें पुलिस के फ्लैग मार्च की ओर गई बाजार में

स्वभाविक ही लोग एक दूसरे से बात करते देखे गए कि पुलिस महकमा में बड़े स्तर के अधिकारी अब सक्रिय होकर पुलिस विभाग में सक्रियता लाने और आम जनता के बीच पुलिस तथा लोगों में आपसी समन्वय बनाने के लिए पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही है एम फ्लैग मार्च में दर्जनों पुलिस विभाग के एस आई एस आई प्रधान आरक्षक से लेकर पुलिस के जवान उत्साह के साथ शामिल हुए और फ्लैग मार्च के दौरान एक दूसरे से कदमताल मिलाते हुए साथ चलते दिखाई दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले भर के थाना क्षेत्रों में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान रायसेन, गैरतगंज, बेगमगंज, सिलवानी, बरेली, बाड़ी, सुल्तानगंज, सुल्तानपुर, गोहरगंज, ओबैदुल्लागंज, मंडीदीप, सांची, सलामतपुर, उदयपुरा, देवरी,देवनगर,बम्होरी सहित सभी थाना क्षेत्रों में शनिवार को पुलिस प्रशासन की पहल पर फ्लैग मार्च निकाल कर आम जनता के लोगों को संदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811