Let’s travel together.

दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल किसान के लिए मसीहा बनकर पहुची विधायक

0 207

-रोका वाहन पहुचाया अस्पताल
-जिंदगी और मौत से जूझ रहा किसान आर्थिक मदद की दरकार
सुरेन्द्र जैन धरसीवा/रायपुर 
अंधेरा हो चुका था दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मारते हुए एक वाहन फरार हो चुका था दुपहिया में सवार किसान ग्राम मांठ निवासी राजू मिश्रा व बिसंभर वर्मा गंभीर रूप से घायल सड़क किनारे पड़े थे पैर पर वाहन का पहिया चढ़ने से हालत बहुत गंभीर थी जल्दी कोई न पहुचता तो बचने की उम्मीद बहुत कम थी तभी अचानक मसीहा बनकर पहुच गई धरसीवा कि कांग्रेस विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा जैंसे ही उनकी नजर पड़ी उन्होंने अपनी कार रुकवाई विधायक की कार में ब्रेक लगते ही उनका पूरा काफिला रुक गया विधायक तुंरन्त वाहन से उतरीं ओर गंभीर रूप से घायल किसान राजू मिश्रा व बिसंभर वर्मा को खरोरा अस्पताल पहुचाया हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया जहां आर्थिक रूप से परेसान किसान विसंभर की हालत गंभीर है उसका एक पैर भी काटा जा चुका है।
यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार देर शाम खरोरा के पास मांठ गांव के समीप का है।
तार फेंसिंग का सामान लेने गए थे विसंभर
माँठ के सीमांत कृषक विसंभर अपने दुपहिया से अपने साथी के साथ फसल की सुरक्षा हेतु तार फेंसिंग का सामान लेने गए और देर शाम खरोरा से वापस माँठ आ रहे थे तभी तीव्र रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी ओर वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे तभी मसीहा बनकर विधायक अनिता शर्मा वहां पहुच गई।
जिंदगी और मौत से जूझ रहा किसान मदद की दरकार
हादसे में गंभीर रुप से घायल किसान विसंभर रायपुर के निजी अस्पताल में आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं उनका एक पैर काटा जा चुका है उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं कि वह इलाज में लाखों रुपये लगा सकें विधायक की मानवीयता से वह समय पर अस्पताल तो पहुच गए लेकिन अब इलाज में आर्थिक समस्या आड़े आ रही है उनके परिजनों ने विधायक एवं मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811