Let’s travel together.

रुपए के लेनदेन में किये युवक के तीन टुकड़ेज़,मीन में किया था दफन

0 105

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

कैंट थानाक्षेत्र से दो दिन पहले गायब युवक का शव तीन बोरों में गड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने आरोपित मामा के लड़के की निशानदेही पर देर रात शव को बरामद कर लिया है। हत्या की वजह रुपयों के लेनदेन को लेकर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 12 जुलाई की दोपहर शहर की गंगा कालोनी निवासी विवेक शर्मा उम्र 45 साल अचानक लापता हो गया था। इसकी रिपोर्ट स्वजनों ने शाम 6 बजे कैंट थाने में दर्ज कराई। वहीं अगले दिन गुम व्यक्ति की बाइक सिंगवासा तालाब पर मिली थी। पुलिस दो दिन से उसकी तलाश में लगी हुई थी।
इधर सामने आया कि गुमशुदा को उसके मामा के लड़के मोहित शर्मा से कुछ पैसे वापस लेने थे। क्योंकि, वह घर से भी यही कहकर निकला था कि मामा के लड़के से पैसे लेने जा रहा है। इसके बाद वह गायब हो गया था। पुलिस ने बुधवार को गुमशुदा के मामा के लड़के से पूछताछ की थी। इसी दौरान पुलिस को सुराग मिला कि आरोपित ने भाई की हत्या कर फेंक दिया है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर गोपिकृष्ण सागर डैम जाने वाले रास्ते से पहले तीन बोरों में शव बरामद किया। पुलिस ने शव बरामद कर जिला अस्पताल भेजा है।
आरोपित की निशानदेही पर युवक का तीन बोरों में शव बरामद किया गया है, जो उसने तीन टुकड़ों में काट दिया था। आरोपित ने 12 जुलाई की दोपहर 12 बजे उसकी हत्या कर दी थी, जबकि स्वजनों ने रिपोर्ट शाम छह बजे दर्ज कराई थी। आरोपित से आगे की पूछताछ की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811