रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
सतलापुर थाना के अंतर्गत 9 जुलाई को फरियादी सुरेंद्र दांगी निवासी सतलापुर द्वारा अपनी लड़की साक्षी दांगी उम्र 22 साल सतलापुर से रामअवतार व उसके साथी द्वारा अपहरण कर ले जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई कि जिस पर थाना सतलापुर में धारा 365 /34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के मार्गदर्शन एसडीओपी मलकीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय त्रिपाठी द्वारा आरोपियों की तलाशी हेतु थाना स्तर पर गठित की गई थी गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीक विश्लेषण के आधार पर अपराधी दांगी को सुपर स्टेट कॉलोनी करोंद भोपाल से आरोपी के कब्जे से रिहा किया गया अपहरण करने वाले गिरोह को भी गिरफ्तार किया गया उसके बाद महिला को परिजनों को सुपुर्द किया गया।
आरोपी गणों से घटना में प्रयुक्त वाहन स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है जहां सभी को जेल भेजा गया है अपहरण करने वाले गिरोह के अन्य साथी वा घटना में शामिल कार की तलाश जारी है
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1,राम अवतार दांगी पिता मथुरा प्रसाद डांगी उम्र 25 साल निवासी मकान नंबर 7 शांति नगर कॉलोनी बेरसिया रोड करोद थाना निशातपुरा जिला भोपाल
2,राम बाबू उर्फ महेश दांगी पिता मथुरा प्रसाद दांगी उम्र 30 साल निवासी शिव नगर कॉलोनी बेरसिया रोड करोद जिला भोपाल 3,प्रदीप जाटव और पिता राजेंद्र उम्र 20 साल निवासी सुपर स्टेट कॉलोनी करोंद भोपाल
4, गौरव चौहान पिता रणजीत सिंह उम्र 21 साल निवासी सुपर मार्केट कॉलोनी करोंद भोपाल 5,देवचंदपुर पप्पू पिता नाथूराम मेरा उम्र 40 साल निवासी ग्राम पलनिया विदिशा
आरोपियों को गिरफ्तार करने में इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपी को गिरफ्तार एवं वाहन को बरामद करने में तथा अपहृत महिला की दरिया बी में थाना औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय त्रिपाठी एस आई साबिर मंसूरी एएसआई अशोक तिवारी एएसआई सोन सिंह वायाम एसआई चंद्रपाल सिंह प्रधान आरक्षक अजय सिंह आरक्षक नीरज सिंह महिला आरक्षक रीना उज्जवल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।