Let’s travel together.

समूह लोन के नाम पर महिलाओं से की ठगी थाना कोतवाली में दर्जनभर महिलाओं ने की शिकायत

0 97

अनुराग शर्मा सीहोर

समूह लोन के नाम पर नगर की महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है जहां भोपाल के एक व्यक्ति राजकुमार द्वारा माइक्रोफाइनेंस समूह लोन दिलाने की बात कहकर महिलाओं से राशि खाते में डलवा ली गई और फिर वह युवक फरार हो गया है, जिसका मोबाईल भी बंद। महिलाओं ने युवक के खिलाफ थाना कोतवाली में शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार दोपहर नगर के कस्बा क्षेत्र की करीब 15 महिलाएं थाना कोतवाली पहुंची यहां उन्होंने लिखित आवेदन देकर बताया कि वह बकरीपुल कस्बा क्षेत्र की रहने वाली हैं जहा भोपाल निवासी राजकुमार नामक एक व्यक्ति उनके क्षेत्र में पहले से आता रहा है जिसने माइक्रोफाइनेंस महिला समूह लोन दिलाने के नाम पर उनसे पैसे खाते में जमा कराए। उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया था कि वह प्रत्येक महिला को 60 हजार रूपए का समूह लोन दिलवाएगा कहा गया था कि यूनियन बैंक के साथ उनकी कंपनी का टायअप है लेकिन पहले खाते में 3200 रूपए जमा करने होंगे। तब लोन मिलेगा। बताया कि 15 महिलाओं द्वारा एक निजी बैंक में 3200 रूपए के हिसाब कुल 48 हजार रूपए उक्त व्यक्ति के खाते में जमा किए गए।
उसने कहा कि आप लोग बैंक में बैठो और हम लोगों को बातों में उलझाकर वह पैसे लेकर सफेद कार स्वीफ्ट में बैठकर फरार हो गया। महिलाओं ने इस पूरे मामले में थाना कोतवाली में आवेदन देकर दर्ज रिपोर्ट करने और राशि वापस दिलाने की मांग की है। आवेदन देने वालों में कविता गौसर, पवित्रा बोयत, प्रिया महेश्वरी, कविता चावरिया, रजनी चावरिया, सुशीला, वर्षा राठौर सहित एक दर्जन से अधिक महिलाएं शामिल हैं।
इस संबंध में थाना कोतवाली टीआई नलीन बुधोलिया ने बताया कि कुछ महिलाएं समूह के नाम पर ठगी संबंधी शिकायत करके गई है जिसकी जांच कराई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811