रिपोर्टधीरज जॉनसन दमोह
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा नियुक्त पांच सदस्यीय टीम ने विक्की रोहित आत्माहत्या मामले में उनके घर जाकर सांत्वना देते हुए परिवारजनों से मुलाकात कर कहा कि घटना की निष्पक्षता से जांच कराई जाएगी उन्होनें आश्वस्त करते हुए कहा कि वह शासन से न्याय दिलाकर रहेगें। तत्पश्चात् जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि अनुसूचित गरीब परिवार का नौजवान, जिस पर पूरा परिवार आश्रित था उसकी जीविका का साधन राशन दुकान ही थी, किंतु भाजपा सरकार के दबंगो की प्रताड़ना के चलते उसे आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाना पड़ा।मामले की एफआईआर हुई किंतु दोषी व्यक्ति खुलेआम घूम रहे है।

दमोह सांसद,प्रदेश के गृहमंत्री ने सीआईडी से जांच करवाकर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है उनकी मांग है कि घटना की जांच सीबीआई अथवा ज्यूडिशियल टीम से करवाई जायें। विधायक तरवर सींग ने कहा कि अनुसूचित वर्ग के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो तत्काल मुआवजा दिया जाता है उनकी मांग है कि शासन द्वारा मृतक के परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी एवं 20 लाख का मुआवजा दिया जाये। उनकी टीम में रेखा चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सागर, राकेश राय प्रदेश सचिव, मुकेश खटीक, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचंद जैन, हेमराज, शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा, तेजीराम रोहित, कमलेश, अरूण मिश्रा, भगवान दास चौधरी, केके वर्मा, मदन सुमन,रवि चौधरी,बब्लू राज,राजेश बेलू,अनिल जैन,शमीम कुरैशी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने की बात कही।