Let’s travel together.

मुन्ना भाई एमबीबीएस माधव कालेज में पंकज की जगह हर्ष ने दी बीकाम. की परीक्षा

112

उज्जैन। शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में सोमवार को हुई बीकाम द्वितीय वर्ष की परीक्षा ने प्राचार्य, केंद्र अध्यक्ष सहित तमाम विद्यार्थियों को सुपरहिट फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की याद ताजा करा दी।

दरअसल हुआ यूं कि छात्र पंकज मालवीय के स्थान पर हर्ष खोयरे (मराठा) नाम का एक युवक बीकाम की परीक्षा दे गया। मजेदार बात यह रही कि पता चलने पर भी केंद्र अध्यक्ष और प्राचार्य हर्ष को पुलिस के सुपुर्द नहीं कर सके।

हर्ष, पुलिसकर्मियों समेत सबको चकमा देकर भाग गया। भागने से पहले उसने केंद्र अध्यक्ष को एक कोरे कागजे पर ये लिखकर जरूर दिया कि वह सांयकालीन सत्र में पंकज मालवीय की जगह परीक्षा देने आया था।

परीक्षा उपरांत हर्ष को वीक्षक संतोष शर्मा, डा. मोहित पांचाल, और डा. अंबाराम सिसोदिया प्राचार्य डा. जेएल बरमैया और केंद्र अध्यक्ष डा. मंसूर खान के सम्मुख परीक्षा कंट्रोल रूम में लाए और उससे पूछताछ की। कोरे कागज पर अपना गुनाह लिखवाया। हर्ष ने लिखकर दिया कि वह पंकज मालवीय की जगह परीक्षा देने आया था।

इस दौरान सूचना पाकर जीवाजीगंज थाने से दो पुलिस के जवान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेता भी महाविद्यालय पहुंच गए थे। भीड़ का फायदा उठाकर हर्ष सबको चकमा देकर भाग गया।

इस पूरी घटना के बाद प्राचार्य ने हर्ष खोयरे के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने को एक पत्र जीवाजीगंज थाने भेजा। साथ ही पंकज मालवीय की सोमवार को हुई परीक्षा निरस्त करने का एक पत्र विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव को भेजा।

परीक्षा व्यवस्था पर सवाल

महाविद्यालयीन परीक्षा में एक फर्जी विद्यार्थी द्वारा परीक्षा दी जाना और पकड़ में आने के बाद उसके भाग जाने की घटना ने पूरी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस विषय में युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव एवं छात्र नेता बबलू खिंची ने प्राचार्य पर विद्यार्थी को भगा देने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने ‘नईदुनिया’ से कहा कि परीक्षा में फर्जी विद्यार्थी के शामिल होने की शिकायत उन्हें मिली थी। इस मामले में उन्होंने प्राचार्य डा. बरमैया और विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेशकुमार पांडेय को सुबह ही अवगत करा दिया था। प्राचार्य ने बात नहीं मानी। कुलपति ने शिकायत सही मिलने पर परीक्षा नियंत्रक को महाविद्यालय भेजा। हर्ष ने किसी लक्की बना नाम के व्यक्ति के कहने पर परीक्षा देना सबके सम्मुख कुबूला है।

इनका कहना

पंकज मालवीय स्वाध्यायी छात्र है, जिसकी जगह हर्ष खोयरे परीक्षा दे गया। रिकार्ड के अनुसार पंकज, 32वीं बटालियन में रहता है। हर्ष कहां रहता है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। मेरे अब तक के शिक्षकीय कार्यकाल में इस तरह का ये पहला मामला है जब विद्यार्थी की जगह कोई अन्य परीक्षा दे गया हो। हर्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज के लिए जीवाजीगंज थाने पत्र भेजा है।

डा. जेएल बरमैया, प्राचार्य, शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अंकिता परिसर में नौ दिवसीय नवरात्रि आराधना का समापन, मां जगदंबा को दी भावपूर्ण विदाई     |     हलाली डैम से नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी तेज, 1 नवंबर से विदिशा को मिलेगा पानी     |     भोपाल के चल समारोह के लिए निकलीं आकर्षक झांकियां, बालमपुर की विशालकाय काली माता की प्रतिमा भी होगी शामिल     |     ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम     |     अंबाडी-सेमरा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका     |     दशहरा पर्व पर डॉ. प्रतीक शर्मा का सम्मान, हिंदू उत्सव समिति ने सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित     |     अडानी संयंत्र के विस्तार से समोदा-कोडार जलाशयों पर बढ़ सकता है दबाव: अनिता योगेन्द्र शर्मा     |     सांकरा में परंपरानुसार दो दिन तक चला दशहरा महापर्व     |     देवी जागरण पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने दिया सामाजिक एकता का संदेश, उमड़ा जनसैलाब     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811