Let’s travel together.

कामगार कांग्रेस के नेतृत्व में पाण्डुर्ना के ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगा आवास

0 410

मकान स्वीकृत नहीं होने पर 6 अप्रेल को होगा जनपद पंचायत पाण्डुर्ना का घेराव

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा। पाण्डुर्ना तहसील के ग्राम पंचायत करवार के सैकडों ग्रामीणों ने आज कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा एवं पाण्डुर्ना ब्लाक उपाध्यक्ष राजेश भादे के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ के कार्यालय पर धरना देकर पक्के आवास की मांग की। कलेक्टर के नाम मांगपत्र तहसीलदार शुक्लाजी को दिया गया जिसमें मांग की गई कि ग्राम पंचायत करवार के दाडीमेटा में 300 के करीब कच्चे मकान है, इनमें से अभी तक एक भी मकान स्वीकृत नहीं किया गया है। इस दौरान ग्रामीण ने जिला पंचायत सीईओ को भी ग्यापन देकर तत्काल आवास स्वीकृत करने की मांग की गई। इस दौरान पवन देशमुख, सुभाष गोलाइत, सूबेलाल धुर्वे सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने ग्रामीणों गरीबों को संबोधित करते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथजी, लोकप्रिय सांसद नकुलनाथजी के निर्देश पर कामगार कांग्रेस श्रमिक जागरूकता अभियान चला रही है, जिसके तहत संगठन की ओर से गांव गांव में बैठकें की जा रही है जिसमें आवास की समस्या सबसे बडी समस्या सामने आ रही है, जो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के दावों की पोल खोल रही है, गांव में आवास का फायदा नहीं दिया जा रहा है।

शर्मा ने कहा कि 2011 में पक्के मकान के लिए सर्वे कराया गया था लेकिन 11 साल में मप्र की भाजपा सरकार गरीबों को पक्के मकान नहीं दे सकी है, यह ग्रामीण गरीबों के साथ अन्याय है। ग्रामीण ने एक स्वर से कलेक्ट्रेट में बैठक कर निर्णय लिया कि यदि 1 महीने में मकान स्वीकृत नहीं हुए तो 6 अप्रैल को जनपद पंचायत पाण्डुर्ना का घेराव कर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जाएगा, जिसमें आवास योजना से वंचित हजारों ग्रामीण गरीब शामिल रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811