Let’s travel together.

एमपी के चुनाव में BRS की एंट्री कहां तक दम मार पाएगी KCR की पार्टी

70

तेलंगाना के मुख्यमंत्री व भारत राष्ट्र समिति (BRS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर राव (KCR) ने पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह हिंदी बेल्ट उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में भी पार्टी का विस्तार करेंगे। उनकी इस घोषणा के बाद मध्य प्रदेश के चुनावी माहौल में एक और पार्टी का आगमन हो गया है। मध्यप्रदेश का चुनावी इतिहास बताता है कि यहां लड़ाई कांग्रेस और भाजपा तक सीमित रही है, ऐसे में चंद्रशेखर राव को यहां कितनी सफलता मिलती है यह देखने वाली बात होगी।

शनिवार को तेलंगाना भवन में महाराष्ट्र के सोलापुर, नागपुर और अन्य क्षेत्र के तीन सौ से अधिक नेता बीआरएस में शामिल हो गए। इस दौरान चंद्रशेखर ने जोर देकर कहा कि वह पार्टी को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र समेत पूरे देश में विस्तार करेंगे। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव हैं। चंद्रशेखर ने पार्टी को प्रदेश में मजबूत करने के लिए तैयारी पहले ही शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश के दो नेता बीआरएस में हुए शामिल

31 मई 2023 को बीजेपी के पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक नरेश सिंह गुर्जर, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक धीरेंद्र सिंह, विमला बागरी, संजय यादव, राकेश मालवीय और सत्येंद्र सिंह समेत कई नेता बीआरएस में शामिल हो गए। बुद्धसेन पटेल को चंद्रशेखर ने मध्यप्रदेश में पार्टी का समन्वयक बनाया है। बीआरएस मध्यप्रदेश में दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़कर धरातल पर अपने आपको खड़ा करने की कोशिश कर रही है।

एमपी में केसीआर करेंगे जनसभाओं को संबोधित

चंद्रशेखर राव तेलंगाना मॉडल को प्रदेश की जनता तक पहुंचाना चाहता है। भाजपा के पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल को प्रदेश का समन्वयक बनाकर उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। बुद्धसेन पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में चंद्रशेखर राव का दौरा होगा। वह यहां कई जनसभाओं को संबोधित कर तेलंगाना मॉडल को जनता तक पहुंचाएंगे।

क्या कांग्रेस-भाजपा को टक्कर दे पाएंगे केसीआर

मध्यप्रदेश की चुनावी राजनीति कांग्रेस व भाजपा तक ही सीमित रही है। क्षेत्रीय दलों ने पहले भी कांग्रेस व भाजपा के इस तिलिस्म को तोड़ने की कोशिश की है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय दल मायावती की बहुजन समाज पार्टी व अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश में कई चुनाव लड़े, लेकिन दोनों ही दल उस स्थिति तक भी नहीं पहुंच पाए, जहां इनके बिना समर्थन के सरकार ही ना बन पाए।

सपा-बसपा ने पहुंचाया कांग्रेस को नुकसान

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, 2018 के विधानसभा चुनाव में सपा को 1 सीट व बसपा को 2 सीट मिली थी। बसपा को 1911642 वोट के साथ 5 फीसदी वोट मिले थे। सपा को 496025 वोट मिले थे और उसका वोट शेयर 1.3 फीसदी था। कांग्रेस का वोट प्रतिशत 40.9 व भाजपा का वोट प्रतिशत 41 रहा था। बसपा व सपा ने कांग्रेस के वोटबैंक को नुकसान पहुंचाया था। कांग्रेस बहुमत के लिए 116 सीटों का जादुई आंकड़ा छूने चूक गई थी। वह 114 सीटों पर सिमट गई थी। बसपा व सपा के वोट प्रतिशत को मिलाकर 6.3 प्रतिशत हो जाता है, अगर यह कांग्रेस के वोट प्रतिशत से मिल जाता तो तस्वीर अलग होती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811