Let’s travel together.

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन

0 191

शहर का बस स्टैंड होगा हाईटेक, भव्य बनेगा यात्री प्रतीक्षालय-नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर

अनुराग शर्मा सीहोर

शहर को स्मार्ट सिटी पर विकसित करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने गत दिनों वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जो 318 करोड़ रुपए का बजट पास किया है, वह आगामी दिनों में शहर को विकसित महानगर के रूप में तब्दील करने वाला है। शहर में विकास के क्रम को आगे बढ़ते हुए शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने शहर के बस स्टैंड पर बनाई जाने वाली सड़कों का विधायक सुदेश राय की उपस्थिति में भूमि पूजन किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के आशीर्वाद से समय के साथ ही हमारी सभी मांग पूरी हो रही है। सीएम श्री चौहान के आशीर्वाद से हमारा शहर अन्य शहरों से अधिक विकसित होगा। बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को हाईटेक बस स्टैंड की तरह सुविधा प्रदान होगी और बारिश से पहले ही शहर की सभी खस्ताहाल सड़कों का निर्माण कर दिया जाएगा, जिससे शहरवासियों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि बस स्टैंड जल्द ही हाईटेक होगा। शहरवासी इस बस स्टैंड को विकसित करने की मांग कर रहे थे। अब इसका कार्य भी शीघ्र आरंभ होने जा रहा है। वर्तमान में बस स्टैंड के चारों ओर की दुकानें अव्यवस्थित है, यहां यात्रियों के लिए एक छोटे से प्रतीक्षालय के अलावा कोई अन्य सुविधा नहीं है। बस पकड़ने के लिए अक्सर यात्री दुकानों के शेड या परिसर में ही खड़े होकर इंतजार करते हैं। यात्री प्रतीक्षालय सहित यहां पर बनी सभी दुकानों को पक्का और व्यवस्थित किया जाएगा। शहर को सुंदर और विकसित करने के साथ ही रोजगार हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदेश राय हम सब मिलकर शहर का संपूर्ण विकास करेंगे। जिससे हमारा शहर स्मार्ट सिटी में तब्दील हो।
बस स्टैंड का होगा डामरीकरण
शहर के बस स्टैंड के कायाकल्प को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने विधायक श्री राय की उपस्थिति में भूमि पूजन करते हुए कहा कि शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गत दिनों गौरव दिवस के मौके पर जो आशीर्वाद दिया है। उसके तहत कार्य योजना बनाकर शहर को सुंदर और विकसित करने का क्रम जारी है। शहर के बस स्टैंड की सभी सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा, इसके अलावा यहां पर कच्ची दुकानों को फिर से बनाकर दुकानदारों को दी जाएगी, इसके अलावा यहां पर हाई मास्ट से प्रकाश व्यवस्था के अलावा, महा पुरुषों के नाम से दो प्रवेश द्वारा का निर्माण भी किया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान नगर पालिका सीएमओ योगेन्द्र पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका के सभी पार्षद और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811