Let’s travel together.

पुरानी रंजिश में वन विभाग के चौकीदार की लाठी राड से पीट-पीटकर हत्या

86

बैतूल। जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम काजली में वन विभाग के चौकीदार रामलाल की चार लोगों ने घर में घुसकर लाठी, लोहे की छड़ से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्‍या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम काजली निवासी रामलाल पिता श्यामलाल धुर्वे (40) मंगलवार रात में गांव में ही एक दुकान में सामान लेने गया था। इसी बीच गांव के ही कालू परते, अंकित परते, बस्तीराम और कालू कुमरे वहां लाठी और लोहे की राड लेकर पहुंचे और रामलाल से पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया। वह जैसे-तैसे बाइक लेकर घर भागकर आ गया।

मृतक के भाई रामदास धुर्वे ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे हमलावर रामलाल के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसके साथ फिर बेरहमी से मारपीट कर भाग गए। परिवार के लोगों ने डायल 100 पर घटना की सूचना दी, तब पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत रामलाल को चिचोली अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बीजादेही थाना प्रभारी नन्हेवीर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। चारों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811