Let’s travel together.

प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थी एक से चार जुलाई तक लाक कर सकेंगे जिलों का चयन

117

भोपाल। प्राथमिक शिक्षक नियुक्त 2023 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मेरिट क्रम में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत अंतिम रूप से पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की सूची (प्रतीक्षा सूची सहित) जारी की जा रही है। इस सूची (जिला चयन के लिए पात्रता सूची) में सभी अभ्यर्थियों को जिलों का प्राथमिकता क्रम में चयन करना होगा। स्कूल शिक्षा विभाग के 26 जिले हैं और जनजातीय कार्य विभाग के दो जिले हैं। जनजातीय कार्य विभाग के दो जिले सिर्फ अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए है। इसके अनुसार अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 28 जिलों का प्राथमिकता क्रम एवं अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 26 जिलों का प्राथमिकता क्रम देना अनिवार्य होगा।अभ्यर्थियों को अपनी प्राथमिकता के आधार पर जिलों का प्राथमिकता क्रम निर्धारित करना होगा।अभ्यर्थी शनिवार से चार जुलाई तक पोर्टल पर प्राथमिकता क्रम में जिलों का चयन लाक कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए सभी जिलों का चयन करना अनिवार्य होगा, नहीं तो उनके द्वारा चयनित जिले लाक नहीं हो पाएंगें। सभी जिलों को प्राथमिकता कम देने पर ही जिला विकल्प लाक होगा, नहीं तो वे इस चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगें। ऐसे अभ्यर्थी जो जिला चयन की इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगें या जिलों का विकल्प लाक नहीं करेगें, वे भी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगें।

जिलावार चयन सूची तैयार कर जारी की जाएगी

प्राथमिक शिक्षक पद के रिक्तियों से अधिक संख्या में अभ्यर्थी हैं।वास्तविक वर्गवार एवं जिलावार रिक्तियों के आधार पर ही अंतिम चयन सूची एवं नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगें, इसलिए अभ्यर्थी का नाम जिला चयन के लिए पात्रता सूची में होने मात्र से वह नियुक्ति का दावा नहीं कर सकेगा।अभ्यर्थियों द्वारा चयनित जिलों के प्राथमिकता क्रम के आधार पर मेरिट क्रम में जिलावार वर्गवार रिक्तियों के आधार पर जिलावार चयन सूची तैयार कर जारी की जाएगी। जिला परिवर्तन के संबंध में कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलावार चयन सूची जारी होने के बाद अगली प्रक्रिया के लिए अलग से सूचित किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक एवं प्रयोगशाला शिक्षक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भिन्न होने से इस चरण में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा विज्ञापित प्रयोगशाला शिक्षक के पद शामिल नहीं किए जा रहे है। इस चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रयोगशाला शिक्षक के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता धारी पात्र अभ्यर्थियों के संबंध में अलग से प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811