Let’s travel together.

अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत गुना इकाई द्वारा समान नागरिक संहिता लागू किए जाने के पक्ष में

0 103

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

गुना । लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के नाम जिलाधीश महोदय को द्वारा एक ज्ञापन सौंपकर यह मांग की गई कि भारत में एक देश एक कानून प्रथा लागू होना चाहिए जब देश एक है तो सभी नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य भी समान होना चाहिए क्योंकि वर्तमान में अलग-अलग संप्रदाय के अलग-अलग कानून लागू है मुस्लिमों के लिए मुस्लिम लॉ है इसी तरह हिंदुओं के लिए हिंदू लॉ है जबकि सभी के लिए एक समान कानून होना चाहिए अधिवक्ता परिषद द्वारा लॉ कमीशन के चेयरमैन से ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि जल्द से जल्द शासन भारत देश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करें परिषद के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा जिलाधीश महोदय के कार्यालय पहुंचकर जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा गया जिलाधीश महोदय ने परिषद को आश्वस्त किया है कि परिषद का ज्ञापन लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन के पास पहुंच जाएगा परिषद के अध्यक्ष राकेश व्यास द्वारा बताया गया की परिषद पूर्व से ही देश में समान नागरिक संहिता की मांग करता चला रहा है परिषद चाहता है कि जब देश एक है तो सभी नागरिकों के कर्तव्य एवं दायित्व समान होनी चाहिए नागरिकों में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए ज्ञापन का वाचन परिषद के मार्गदर्शक समिति के प्रमुख शिव चरण दुबे द्वारा किया गया परिषद के मंत्री नीलेश सक्सेना अतुल जैन मनीष भार्गव अभिषेक की महिला प्रमुख सोनाली मोढ़े वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अनीता पंत राकेश जाटव संपूर्ण परिषद के सदस्य एवं कार्यकारिणी ज्ञापन देते समय उपस्थित रहे संपूर्ण कार्यकारणी द्वारा समान नागरिक संहिता लागू किए जाने के पक्ष में पुरजोर समर्थन किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस पाइपलाइन के गड्ढों में फंस रहा रायसेन! मिट्टी से भराई के बाद धंसी सड़क, हादसों का खतरा     |     नगर परिषद परिसर में आयोजित हुआ संकल्प सेवा आयोजन     |      प्रसंगवश:: दो कचौड़ी, एक समोसा, खेलों में वक्त आया है ऐसा…! -अजय बोकिल     |     शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811