Let’s travel together.

वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत शिविर लगाकर किसानों को दी जानकारी, 19 जनवरी तक आयोजित होंगे शिविर

0 538

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायसेन की शाखा सांची अंतर्गत वित्तीय साक्षरता सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कृषक सेवा सहकारी समिति सलामतपुर द्वारा ग्राम पंचायत बागोद के बरौला गांव और तिजालपुर गांव में शुक्रवार व शनिवार को वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। संस्था प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी ने बताया कि संस्था क्षेत्र के सभी गांवों में क्रमवार तरीके से शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी मुहिम में बरौला और तिजालपुर गांवों क्षेत्र के सभी कृषकों की बैठक आयोजित की गई थी। शिविर में कृषकों को बैंक संबंधित बचत योजना, सावधि बचत योजना, एटीएम कार्ड संचालन, केवायसी, कालातीत ऋण, चालू ऋण आदि के संबंध में जानकारी दी गई।   उन्होंने बताया कि संस्था अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में शिविर 6 जनवरी 2 बजे से शाम 5 बजे तक बागोद गांव में, 7 जनवरी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तिजालपुर गांव में, 10 जनवरी 2 बजे से शाम 5 बजे तक मेढ़की में, 11 जनवरी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शाहपुर में, 12 जनवरी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मुडियाखेड़ा में, 17 जनवरी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कचनारिया में, 18 जनवरी दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक सुनारी गांव में व 19 जनवरी को रातातलाई गांव में आयोजित किए जाएंगे। इसमें बैंक अधिकारियों सहित समिति अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। वहीं किसानों ने सहकारी बैंक की इस पहल को सराहनीय बताया है। और कहा है कि इन शिविरों के माध्यम से हमें घर बैठे ही सहकारी बैंकों के योजनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811