Let’s travel together.

कांग्रेस पहली बार के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेगी

87

भोपाल। नवंबर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पहली बार के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेगी। पार्टी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) 15 लाख से अधिक मतदाताओं से संपर्क करेगी।

इसके लिए प्रत्येक जिला इकाई को कालेज और स्कूलों में नव मतदाताओं से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें भाजपा द्वारा कांग्रेस को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम, सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी आदि विषयों की जानकारी दी जाएगी।

साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर पांच से दस स्थानीय युवाओं की टीम भी बनाई जाएगी जो मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगी।

प्रदेश में एक करोड़ 40 लाख मतदाताओं की आयु 18 से 29 वर्ष की हैं। युवा कांग्रेस प्रत्येक मतदान केंद्र पर युवाओं को जोड़ने के लिए बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो कार्यक्रम भी चला रही है।

42 हजार युवाओं को पंजीकृत किया जा चुका है। इनका काम मतदान केंद्र अंतर्गत आने वाले मतदाताओं से संपर्क करने का रहेगा। इसी तरह एनएसयूआइ को 18 से 20 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम दिया है। प्रदेश में इस आयु समूह के 15 लाख मतदाता हैं।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का कहना है कि सभी जिलों के स्कूल और कालेजों में संपर्क अभियान चलाकर पार्टी की रीति-नीति, कमल नाथ सरकार के समय हुए काम के साथ भाजपा द्वारा कांग्रेस को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम, महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य विषयों की जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर पांच से दस स्थानीय युवाओं की टीम भी बनाई जा रही है, जो मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811