Let’s travel together.

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के विषय में जाना, कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

0 132

 

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न दलों के राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी , एसडीएम और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह के मार्गदर्शन में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार 1500 से अधिक मतदाता वाले, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया जाना है। इस आधार पर सभी विधानसभाओं में एसडीएम और उप रजिस्ट्रीकारण अधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।
जिन मतदान केंद्रों में 1500 से अधिक मतदाता है उसी जगह पर दूसरा मतदान केंद्र में स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जहा कम मतदाता है उन्हे दूसरे मतदान केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। इस संबंध में मतदाताओं को सूचना भी दी जा रही है और यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी परिवार के मतदाता एक ही मतदान केंद्र पर रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने सभी राजनैतिक दलों से आग्रह किया है कि मतदान केंद्र के युक्तियुक्तकरण में सभी राजनीतिक दल आपत्ति और सुझाव भी प्रस्तुत कर सकते है जिससे मतदान केंद्रों के संबंध में निर्वाचन के समय कोई परेशानी नहीं हो।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तिकरण के संबंध में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी अनुसार मतदान केन्दों के संबंध में अपनी जानकारी अपडेट कर लें और मतदान केन्द्रों को इस संबंध में यदि कोई भी आवेदन है तो उसको समय पर निराकरण हो सके जिससे कि मतदान केंद्रों का समय पर युक्तिकरण किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में काल बना बिजली का खंभा! ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर किसान के सिर पर गिरा, दर्दनाक मौत     |     स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय  में आयोजित हुई ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला     |     मंडीदीप में कृष्णा रेसिडेंसी पर शिकंजा! नगर पालिका ने FIR दर्ज कराने थाना प्रभारी को लिखा पत्र     |     महाआरती प्रतियोगिता महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां     |     भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चले-मुनि श्री     |      कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन; भाजपा विधानसभा मण्डल के नेतृत्व में फूंका गया पुतला     |     जिला पंचायत में 20 प्रतिशत कमीशन का आरोप, जनसुनवाई में पहुंचे सदस्य     |     आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर के वोट खरीदने वाले बयान पर मचा बवाल, जनता ने माँगी सफाई     |     शराब कांड के बाद MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सागर और देवास के SP बदले     |     तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को जनआंदोलन बनाएं : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811