Let’s travel together.

एक्शन ड्रामा से लेकर खून-खराबा तक यूपी-बिहार पर बनी इन क्राइम वेब सीरीज ने मचाया भौकाल

121

मल्टीप्लेक्स, टेलीविजन के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इन एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी जगह बना ली है। इन दिनों ओटीटी पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। वहीं, यूपी-बिहार पर बनी क्राइम वेब सीरीज लोगों के बीच खासी लोकप्रिय हो रही हैं। आज हम ऐसी है 6 वेब सीरीज के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ओटीटी पर अपना भौकाल बनाया है।

असुर-2

असुर 1 की सफलता के बाद इसका दूसरा सीजीन जिओ सिनेमा पर रिलीज कर दिया गया है। ये एक पॉपुलर क्राइम सीरीज है। इसमें अरशद वारसी, विशेष बंसल, बरुण सोबती, रिद्धि डोगरा और अनुप्रिया गोयनका जैसे स्टार्स ने शानदार अभियन किया है। यूपी के बनारस शहर पर आधारित इस क्राइम सीरीज ने लोगों को दिमाग हिला डाला है।

मिर्जापुर

मिर्जापुर एक ऐसी वेब सीरीज जिसका हर सीजन सुपर हिट हुआ है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर ‘मिर्जापुर’ लोगों की पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज के दोनों सीजन को खूब सराहा गया। अब फैंस बेसब्री से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। ये सीरीज यूपी के दबंगों पर आधारित है।

खाकी-द बिहार चैप्टर

करण ठक्कर, अविनाश तिवारी, जतिन शर्मा और अभिमन्यु सिंह स्टारर वेब सीरीज खाकी-द बिहार चैप्टर लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हुई है। सच्ची घटना पर आधारित इस सीरीज में शानदार एक्शन देखने को मिलेगा। अब दर्शकों को इस सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार है।

रंगबाज

वेब सीरीज रंगबाज के अभी तक तीन सीजन आ चुके हैं। तीनों बहुत लोकप्रिय रहे हैं। इसके तीसरे सीजन ‘रंगबाज-डर की राजनीति’ में विनीत कुमार सिंह ने बिहार के एक बाहुबली का किरदार निभाया है।उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। इसके पहले सीजन में साकिब सलीम और दूसरे सीजन में जिमी शेरगिल ने लीड भूमिका निभाई थी।

महारानी

इस सीरीज के अभी तक दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ने ही लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। सीरीज की कहानी एक अशिक्षित महिला रानी के ईर्द गिर्द घूमती है, जिसका पति उसे बिहार का मुख्यमंत्री बना देता है. इस सीरीज में हुमा कुरैशी ने लीड किरदार निभाया है।

रक्तांचल

क्राइम पर आधारित वेब सीरीज रक्तांचल बहुत लोकप्रिय रही। फिल्म की कहानी उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल पर आधारित है। कहानी में 1980 के दशक में अचानक बढ़ते क्राइम को दर्शाया गया है। इसमें राजनीति और माफिया के बीच सांठगांठ को बहुत खूबी से दिखाया है। इस सीरीज के अभी तक दो सीजन स्ट्रीम हो चुके हैं। अब फैंस को इसके तीसरे सीजन का इंतजार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811