Let’s travel together.

पश्चिम रेलवे आज चलाएगा अंतरराष्ट्रीय समपार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

89

 इंदौर। प्रतिवर्ष 15 जून को अंतरराष्ट्रीय समपार दिवस मनाया जाता हैं। इस अवसर पर रेलवे द्वारा देशभर में रेलवे क्रासिंग पार करने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। रतलाम मंडल के सभी स्टेशनों और क्रासिंग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। ताकि लोग रेलवे क्रॉसिंग को लेकर अवेयर हो सके और तय नियमों का पालन कर सुरक्षित रहे।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर गुरुवार को विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नुक्कड़ नाटक और पोस्टर बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। रतलाम मंडल के कलाकारों, सिविल डिफेंस, स्‍काउट गाइड द्वारा 15 जून को रतलाम स्थित रोटरी गार्डन में नुक्‍कड़ नाटक के माध्‍यम से समपार फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों को बताया जाएगा।

इस सावधानियों की अनुपालन नहीं करने पर होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से भी अवगत कराया जाएगा। रोटरी गार्डन रतलाम में नुक्‍कड़ नाटक का आयोजन प्रात 7 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार सहित अन्‍य शाखाधिकारी, स्‍थानीय प्रशासन के पदाधिकारी तथा अन्‍य लोग शामिल होंगे।

फाटक बंद होने पर ना करे पार

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के पीआरओ हेमराज मीना का कहना है कि रेलवे फाटक यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, ताकि ट्रेन आने के समय फाटक को बंद कर लोगों को दुर्घटना से बचा जा सके। कई बार देखने में आता है कि फाटक बंद होने के बाद भी लोग नीचे से निकलते रहते हैं। ऐसे में प्रतिवर्ष साल में एक बार अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह कार्यक्रम सभी स्टेशनों पर होते हैं, ताकि लोग रेलवे फाटक के नियमों को लेकर जागरूक हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811