Let’s travel together.

सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान भेजी 50 खास लोगों की टीम, शहबाज सरकार के साथ मिलकर क्या बन रहा मिशन?

0 88

कंगाल पाकिस्तान पर सऊदी अरब इस वक्त कुछ ज्यादा ही मेहरबान है. सऊदी ने शहबाज सरकार से मिलकर बड़ा प्लान कर रहा है. निवेश की संभावना देख सऊदी पाकिस्तान में कुछ बड़ा करना चाहता है. इसके लिए सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 50 खास लोगों की टीम पाकिस्तान भेजी है. ये लोग पाकिस्तान में व्यापार और निवेश की संभावनाओं का पता लाएंगे.

सऊदी अरब के डिप्टी इन्वेस्टमेंट मिनिस्टर इब्राहिम अलमुबारक के नेतृत्व में एक 50 सदस्यीयों का एक डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंचा है. पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री जाम कमाल खान और पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने सऊदी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 30 कंपनियों के रिप्रेजेंटेटिव शामिल हैं. 50 सदस्यीयों का यह डेलिगेशन रविवार को इस्लामाबाद पहुंचा.

PAK-सऊदी का आज से इन्वेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस

सोमवार यानी आज से दोनों देशों के बीच इन्वेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस शुरू होगा. इसमें दोनों देशों के कंपनियों के अधिकारी हिस्सा लेंगे. इन्वेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस का मकसद दोनों देशों में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है. अधिकारियों ने बताया कि यह डेलिगेशन पाक-सऊदी व्यापार को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्यमियों के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के संबंध में चर्चा करेगा.

द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना मकसद

सऊदी अरब के डिप्टी इन्वेस्टमेंट मिनिस्टर इब्राहिम अलमुबारक ने कहा कि डेलिगेशन में शामिल सऊदी कंपनियों के अलग-अलग सेक्टर्स के प्रतिनिधि शामिल हैं. इनमें सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, ऊर्जा, विमानन, निर्माण, खनन अन्वेषण, कृषि और मानव संसाधन विकास जैसे सेक्टर्स हैं. वही, इस मौके पर पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री जाम कमाल खान ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य एग्रीकल्चर, माइनिंग और मानव संसाधन विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना है.

पाकिस्तान को सऊदी पर पूरा यकीन

बता दें कि सऊदी अरब का यह डेलिगेशन ऐसे समय में पाकिस्तान पहुंचा है जब वह कंगाली हालत में हैं. उसकी अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है. देश को चलाने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं. शहबाज शरीफ दूसरी बार मुल्क के वजीर-ए-आजम बने लेकिन देश की हालत जस की तस है. मगर पाकिस्तान को सऊदी डेलिगेशन के इस इस दौरे से पूरी उम्मीद है. उसे ऐसा लगता है कि सऊदी यहां निवेश करेगा.

अगले हफ्ते सऊदी प्रिंस का पाकिस्तान दौरा!

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले महीने सऊरी अरब का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ सऊदी निवेश पर चर्चा की थी. इसके बाद सऊदी का यह डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंचा है. वहीं खबर यह भी है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी अगले हफ्ते पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं. पिछले पांच साल में यह उनकी पाकिस्तान की पहली यात्रा होगी. इससे पहले उन्होंने फरवरी 2019 में यहां का दौरा किया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811