Let’s travel together.

साँची में आंधी हवा के साथ हुई तेज बारिश

0 124

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

आज सुबह से ही कड़ाके की धूप के साथ गर्मी ने लोगों को हैरान कर दिया था कि अचानक दोपहर बाद आकाश में उमड़ते घुमड़ते बादलों ने डेरा जमा लिया तथा बादलों की गड़गड़ाहट बिजली की चमक के साथ ही तेज हवा आंधी के साथ ही बेमौसम बारिश शुरू हो गई । बारिश शुरू होते ही रोजमर्रा की तरह बिजली गुल हो गई तथा आधे घंटे तेज बारिश होती रही जिससे नगर में मौसम ठंडा होते ही गर्मी से राहत तो मिली ग ई इसके साथ ही बारिश से नगर की सड़कें तर-बतर हो गई । कुछ क्षेत्रों में नालियों का पानी गंदगी भरा सड़कों पर बह निकला जो बदबू फैलाता दिखाई दिया इसके साथ ही लगातार रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा । इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ओले गिरने के समाचार भी मिले हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811