Let’s travel together.

17 साल पहले बनी थी सड़क,एक बार भी नहीं हुई मरम्मत,अब सड़क में हुए बड़े बड़े गड्ढे

0 168

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम जमुनिया की 3 किलोमीटर सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर ग्राम जमुनिया तक 3 किलोमीटर की सड़क में इतने गड्ढे है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है सड़क में गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं इन गड्ढों में अमेशा पानी भरा रहता है इन्हीं गड्ढों में कई व्यक्ति गिरकर घायल हो गए हैं देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि गड्ढे ज्यादा सड़क कम दिखाई देती है इस मार्ग से होते हुए ग्राम जमुनिया, नीदोन, कायमपुर, जमुनिया टोला, कायमपुर टपरा, भील टोला, निदोन टपरा यदि गांव के लाखों लोग रोज भोपाल विदिशा सेअपने घर आते जाते हैं।
सांची मंडल अध्यक्ष कयामपुर निवासी संतोष शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जमुनिया सड़क को बनाने का आवेदन दिया है और कहां है कि सड़क की हालत बहुत ही खराब है पढ़ने वाले बच्चे रोज परेशान हो रहे हैं। गांव के अंदर सड़क खराब होने के कारण कोई वाहन बच्चों को लेने नहीं आ रहा है।

फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर जमुनिया तक रोड 17 साल पहले बना था। इन 17 वर्षों में एक बार इस रोड की मरम्मत हुई। इसके बाद इस रोड की अभी तक कोई मरम्मत नहीं हुई है इस रोड पर आए दिन हादसे होने लगे दो-दो फीट चौड़े गड्ढे हो गए हैं इसी मार्ग से सभी गांव के बच्चे दीवानगंज हाई सेकेंडरी स्कूल पढ़ने पहुंचते हैं कुछ दिन पहले ठेकेदार के कर्मचारी कुछ दूरी तक डामर को खोदकर पटक गए इसके बाद आज तक इस रोड पर कोई भी ठेकेदार काम करने नहीं पहुंचा

इनका कहना हे – 

इस रोड के सामने मेरी होटल है कई बार इस रोड से निकलते हुए मोटरसाइकिल वाले गिर चुके हैं जिसमें घायल भी हुए हैं कुछ दिन पहले ही एक महिला और पुरुष अपनी गाड़ी से जा रहे थे गड्ढे में पानी भरा हुआ था उनको अंदाज नहीं पड़ा कि गड्ढा गहरा है वह दोनों मोटरसाइकिल से इस गड्ढे में गिर गए जिससे उनको चोटे आई थी इस रोड पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं कोई ना कोई मोटरसाइकिल वाला गिरता रहता है।
– प्रेम लोधी निवासी जमुनिया
मैं कायमपुर जमुनिया और नीदोन से बच्चों को अपने ऑटो में बिठाकर दीवानगंज के हाई सेकेंडरी स्कूल ले जाता हूं जमुनिया रोड पर इतने गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं कि कई बार मेरा ऑटो पलटने से बचा है मेरे ऑटो में छात्र-छात्राएं बैठकर हाई सेकेंडरी स्कूल दीवानगंज पहुंचते हैं जबसे रोड बना है तब से एक बार ठेकेदार ने मरम्मत की थी तब से आज तक इस रोड की मरम्मत नहीं हुई है जबकि इसी रोड से कई गांवों को लोगों का आना जाना है।
समंदर सेन ऑटो चालक जमुनिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811