Let’s travel together.

अज्ञात वाहन ने हिरण को मारी टक्कर,मौके पर ही हिरण की मौत

0 176

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

जैसे जैसे जंगलों का सफाया होता जा रहा है वैसे वैसे जंगली जानवर सड़कों एवं आबादी के निकट पहुंचने के प्रयास कर रहे हैं इसी कड़ी में आज सांची से दो किलोमीटर दूर बायपास रोड पर सड़क पर हिरण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बेजुबान जंगली हिरण की मौत हो गई सूचना मिलने पर सांची पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृत हिरण को अपने कब्जे में ले लिया तथा वनविभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है समाचार लिखे जाने तक वनविभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी तब आसानी से वनविभाग जिसके जिम्मे वनों की सुरक्षा एवं वन पशुओं पक्षियों की जिम्मेदारी का जिम्मा है परन्तु विभाग न तो जंगली पशु पक्षियों न ही वनो की सुरक्षा करने में ही गंभीर हो पा रहा है एवं विभाग में बैठे जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं । जबकि पुलिस ने तत्काल मृत हिरण की विवेचना शुरू कर दी है । तथा मौके पर सांची पुलिस मौजूद बनी हुई है इतना ही नहीं क्षेत्र भर में वनविभाग का अमला ने तो वनों की न ही जंगली पशु पक्षियों की ही सुरक्षा को लेकर गंभीर है वैसे भी जंगलों के काटे जाने का खुला खेल किसी से छिपा नहीं है तथा वन क्षेत्र में अंधाधुंध अवैध उत्खनन के मामले भी यदा-कदा सुनने देखने को मिल जाते हैं इतना ही नहीं वनविभाग में काम करने के नाम पर वनविभाग ने कुछ लोगों को पाल रखा है जिससे वनविभाग के चहेते ही मिलीभगत कर वनों को उजाड़ने का बीड़ा उठाये हुए हैं क्षेत्र भर में चल अवैध उत्खनन एवं वन जीवों की सुरक्षा खतरे में दिखाई दे रही है जो उच्च स्तरीय जांच का विषय बन चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811