Let’s travel together.

आत्मनिर्भर संगठन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए खनियांधाना की दुर्गा सामुदायिक समिति का हुआ चयन

0 508

– अच्छा काम करने वाली ग्रामीण आजीविका समूह की सदस्य महिलाओं को किया जा रहा है सम्मानित

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं की दृढ़ इच्छा शक्ति से आजीविका द्वारा स्वंय को सशक्त करने की दिशा में किये गये प्रयास को सराहने एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से डे-एनआरएलएम नेशनल अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अपरान्ह 3 से 6 बजे तक किया जाएगा।
मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से विकासखण्ड खनियाधाना के दुर्गा सामुदायिक समिति (सीएलएफ) को 9 वर्ष से अधिक आयु वर्ग श्रेणी में आत्मनिर्भर संगठन अवार्ड 2022 हेतु राष्ट्रीय मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा चयनित किया गया है। इसी प्रकार
संकुल स्तरीय संगठन अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु कोलारस के विश्वास संकुल स्तरीय संगठन का चयन हुआ है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 8 मार्च को संकुल स्तरीय संगठनों को पुरस्कार वितरित किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का राज्य स्तरीय आयोजन देवास जिले के पुलिस लाईन मैदान में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में संबंधित संकुल स्तरीय संगठन से अध्यक्ष (पदाधिकारी) तथा सहयोग हेतु जिले से 1 महिला मिशन कर्मी द्वारा भाग लिया जाएगा। इस समारोह में सम्मानित किए जाने हेतु 4 संकुल स्तरीय संगठनों को नामांकित किया गया है। जिसमें विकासखण्ड कोलारस के विश्वास संकुल स्तरीय संगठन सहित धार जिले के मनावर के नवशक्ति संकुल स्तरीय संगठन, झाबुआ जिले के पेटलावद के कृष्ण भगवान संकुल स्तरीय संगठन एवं मण्डला जिले के विकासखण्ड निवास के खुशी संकुल स्तरीय संगठन पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811