Let’s travel together.

लाडली बहन योजना को लेकर महिला मोर्चा ने की पत्रकार वार्ता

0 213

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष शिवपुरी श्रीमती नेहा यादव द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा करेगी और उनके सशक्तिकरण की मिसाल बनेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक करने के लिए जो ऐतिहासिक
संवेदनशील निर्णय लिया है, उसके लिए मैं पूरे प्रदेश की बहनों की और से उनका आभार प्रकट करती हूँ। उन्होंने कहा कि इस योजना से बहनों के सौभाग्य का उदय हुआ। 10 जून से 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के एकाउंट में एक हजार रूपये मिलने लगेंगे। उन्होंने कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को लेकर कहा कि उनके राज में बेटियां बोझ थी । इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती राजेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, महामंत्री संतोष धाकड़, विकास जैन नखराली,अर्जुन सिंह राजपूत आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811