Let’s travel together.

ब्रह्मा कुमारी संस्थान मीडिया कार्यशाला में बोले Add.SP अमृत मीणा कहा मीडिया पर आज भी जनता का सबसे बड़ा विश्वास है

0 379

रायसेन। ब्रह्मा कुमारी संस्थान द्वारा आयोजित मीडिया कार्यशाला में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत लाल मीणा ने कहा कि आज लोकतंत्र ने हमें सबकुछ दिया है।देश के विकास में भी मीडिया का बड़ा योगदान रहा है समाज में जो वातावरण दूषित हुआ है उसका कारण भी कहीं न कहीं हमारे परिपक्वता की कमी है और नैतिक पतन दिखाई देने लगता है मीडिया पर आज भी पब्लिक का सबसे बड़ा विश्वास कायम है। पत्रकार राजकिशोर सोनी ने कहा कि पत्रकारिता का मूल्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है लेकिन कुछ परिस्थितियों के चलते हम चाहकर भी वह नहीं कर पाते। बेहतर पत्रकारिता की दिशा में बढ़े ये हमें सोच रखकर अपना कार्य करना चाहिए।मूक माटी के संपादक हरीश मिश्रा ने कहा कि मीडिया ने हमेशा सकारात्मकता के साथ पत्रकारिता की है कोई खबर नकारात्मक नहीं होती जिस खबर से शासन प्रशासन को तकलीफ़ होती है वह उनकी नजर में नकारात्मक हो जाती है आप खबर उठाएं जनहित की। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार विजय राठौर एवं NEWS 24 के जिला प्रमुख अनिल सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में उपस्थित भोपाल से आई डा वीना दीदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर में भी मीडिया का विशेष योगदान रहा है। भारत और समूचे विश्व में कोरोना कार्यकाल संकट के दौर से गुजर रहा था तब मीडिया का विशेष योगदान रहा ।भारत सहित पूरे विश्व में डर का माहौल था। परमात्मा की असीम कृपा से हम सब स्नेह मिलन कर रहे हैं आज के समय में सकारात्मकता की आवश्यकता है आजादी से पहले महात्मा गांधी, बालगंगाधर तिलक सहित माखनलाल चतुर्वेदी ने अपनी लेखनी के माध्यम से योगदान दिया है हम उसे भुला नहीं सकते।मानव के मन पर मीडिया हावी है लेकिन मीडिया के ऊपर औद्योगिक लोग हावी है लेकिन पत्रकारों को अपने जीवन के मूल्यों से समझौता करना पड़ रहा है पत्रकार अपने मन से खबर नहीं लिख सकते स्वतंत्रता पर प्रश्न उठ गया है।आज भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं तो एक एक आत्मा को परिवर्तन की आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811