Let’s travel together.

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रशाल की जन्म जयंती पर कवि सम्मेलन 22 मई को

0 87

 

– अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रशाल की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 22 मई को रात्रि 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ,क्षत्रिय महासभा शिवपुरी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शिवपुरी के जिलाध्यक्ष एसकेएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि देश की धरोहर,शौर्य और पराक्रम के प्रमाण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती उपलक्ष्य में 22 मई को रात्रि 8 बजे से महाराणा प्रताप चौक पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें ओज के शसक्त स्वर देश के लोकप्रिय कवि गौरव चौहान, रायसेन से प्रख्यात कवि दिनेश याग्निक व ग्वालियर से महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा गाने वाले प्रो रामकिशोर उपाध्याय मुख्य आकर्षण रहेंगे।कवि सम्मेलन में स्थानीय कवि डॉ एच पी जैन, आशुतोष ओज, आशीष पटेरिया व वाह भाई वाह फेम अंजली गुप्ता भी अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजन में अतिथि के तौर पर पूज्य गुरूजी श्री रघुवीर सिंह गौर, राजापुर आश्रम के महामडलेश्वर श्री शिवांश गिरि महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कोलारस विधायक वीरेंन्द्र रघुवंशी एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया उपस्थित रहेंगे। कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुचने का आग्रह क्षत्रिय महासभा शिवपुरी के समस्त सदस्यों ने किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811