रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह
अभी तक आपने इंसानों के गुम होने पर उनके पोस्टर लगे देखे होंगे और बकायदा खोजने वाले को ईनाम भी इन पोस्टर पर लिखा होता है, लेकिन दमोह में एक तोता के गुम होने के पोस्टर लगे हैं और अनाउंस भी करवाया जा रहा है, खोजने वाले को बकायदा 1000 रुपए का इनाम देने की बात भी कही गई है।

इतना ही नहीं तोता के गुमने और पता बताने वाले को ईनाम देने का एनाउंस भी कराया जा रहा है जो इस समय शहर में चर्चाओं का विषय है और लोग तोता खोजने के लिए पेड़ो की ओर टकटकी लगा रहे हैं।

बता दें दिलीप,पुष्पा खरे के घर में एक तोता था जिसे परिवार के लोग अपने घर के सदस्य की तरह रखते थे और पूरा दिन तोता परिवार के लोगों के बीच रहता था। 23 मार्च को तोता कहीं खो गया और काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिवार द्वारा शहर में पोस्टर लगवाए जिसमे लिखा की मेरा तोता 23 मार्च गुरुवार को उड़ गया है। आपने इसे किसी के घर पर या पेड़ पर देखा हो। ये मिठ्ठू पुच्चू, बेटू बोलता है। जो भी व्यक्ति इसकी जानकारी देगा उसे 1000 रुपए और जिसके घर पर होगा उसे भी 1000 रुपए का इनाम दिया जायेगा।