Let’s travel together.

अप्रेंटिसशिप मेले में युवाओं को रोजगार देने की हुई पहल,कई कंपनियों ने की शिरकत

0 92

 

शिवपुरी के आईटीआई केंद्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का हुआ आयोजन

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) में आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय मेले में रोजगार देने के लिए गेल इंस्टीट्यूट गुना, मदरसन गुजरात, किर्लोस्कर देवास कंपनी ने शिरकत की। इस मेले में आई कंपनियों ने आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया। मेले में 160 से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया था। पंजीयन कराने वाले युवाओं का संबंधित कंपनियों ने साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के दौरान उन्हें कंपनी द्वारा दिए जा रहे वेतन और काम के बारे में जानकारी दी गई। कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद आवेदक युवाओं का चयन किया।

शिवपुरी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य नितिन मंदसौर वाले ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला में सफल आवेदकों को अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत प्रतिमाह स्टाइपेंड एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस मेले में तीन कंपनियों ने शिरकत की। अब यह कंपनियां चयन के बाद संबंधित आवेदक युवकों को रोजगार देंगी।
इस मेले में रोजगार के लिए आए एक युवा पवन जाटव ने बताया कि उन्होंने यहां पर आई एक कंपनी ने उनका साक्षात्कार लिया है और उसका चयन हो गया है और अब वह संबंधित कंपनी के स्थल पर काम करेंगे। मेले में आए युवा विशाल तिवारी ने बताया कि इस तरह के मेले आयोजित होते रहना चाहिए उन्होंने भी इस अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लिया और कंपनी में उनका चयन रोजगार के लिए हो गया है। मेले में शिवपुरी आईटीआई केंद्र के अप्रेंटिसशिप एडवाइजर शशांक मित्तल, प्लेसमेंट ऑफिसर दिलीप बर्मा, दीपक गुप्ता, दीपक अहिरवार, सुरेश धाकड़ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811