Let’s travel together.

कोयले में पत्थरों की मिलावट

0 191

सुरेन्द्र जैन धरसींवा रायपुर

दाल चावल आदि राशन में मिलावटखोरी के मामले तो अक्सर सामने आते रहे हैं लेकिन अब कोयले में भी पत्थरों की मिलावटखोरी के मामले सामने आने लगे हैं इससे उधोगपतियों को लाखों की चपत लग रही है ऐंसा ही एक मामला फिर एक बार सामने आया है.दरअसल गोदावरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड का कोयला विशाखापटनम आंध्रप्रदेश से जय जगदीश ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ट्रक से आया ट्रक चालक सद्दाम हुसैन कोयला भरा ट्रक लेकर फेक्ट्री पहुचा जहां लेब में उसकी जांच की गई तो कोयले में पत्थरों की मिलावटखोरी व निम्नस्तर का कोयला पाया गया.

फेक्ट्री प्रबंधन ने मामले की रिपोर्ट पुलिस थाना धरसीवा में की.टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने लोभ में आकर मिलावट करना स्वीकार किया ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.इधर इस मामले में कंपनी प्रमुख विवेक अग्रवाल ने बताया कि कोयले में इस मिलावटखोरी से कंपनी को भारी आर्थिक क्षति होती है पत्थरों की मिलावट से मशीनों में खराबी आती है और उत्पादन कार्य ठप्प हो जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811