Let’s travel together.

वीडी शर्मा ने कहा राहुल गांधी मंदबुद्धि हैं, उन्ही के कारण कांग्रेस में मची है भगदड़

0 90

ग्वालियर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राघौगढ़ विधानसभा के आवन गांव 24 घंटे के प्रवास से लौटने पर शुक्रवार की रात को ग्वालियर के मोटल तानसेन मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हर गांव मोदी मय नजर आ रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहाकि राज्यसभा की पांच सीटें हैं। चार सीटों उम्मीदवारी तय हो गई है। एक सीट शेष है। ग्वालियर-चंबल को भी राज्यसभा प्रतिनिधित्व मिल सकता है। प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब देते हुये कहा कि वे मंदबुद्धि हैं। उन्ही के कारण कांग्रेस में आज भगदड़ मची है। क्योंकि उनकी इस तरह की शब्दावली से कांग्रेसी भी समझ गये हैं, इनको पार्टी किनारे कर नहीं सकती है और उनके रहते कांग्रेस की दशा सुधर नहीं सकती है। नकुल नाथ के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उनका कहना था कि भाजपा की विचारधारा के साथ जो राष्ट्र के विकास के लिए योगदान देना चाहता है, उसका स्वागत है। मुरैना महापौर शारदा सोलंकी के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे नरेंद्र सिंह तोमर, सिंधिया व मुझसे मिले थीं। क्यों मिली थी, यह सब सामने आ जाएगा। वीडी शर्मा ने बताया कि 4 फरवरी से गांव चलो अभियान के साथ प्रत्येक वार्ड में भाजपा नेताओं के प्रवास शुरू हो गये हैं। यह अभियान 11 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का है।

62 हजार कार्यकर्ता स अभियान से जुडे

प्रदेश अध्यक्ष कहा कि हमें 2023 के विधानसभा चुनाव में लगभग 49 प्रतिशत वोट मिले हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य इसे 10 प्रतिशत और बढ़ाना है। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से 62 हजार संपर्क और संवाद करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, जिला प्रभारी अरूण चतुर्वेदी, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, जिला महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा उपस्थित थे।

गांव चलो अभियान, भाजपा नेता पहुंचे बूथों पर

भारतीय जनता पार्टी का गांव चलो अभियान के तहत ग्वालियर जिले के मतदान केंद्रों पर प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचे और लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को मठ मंदिरों के पुजारी का सम्मान, मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता चुनाव जीता और 51 प्रतिशत बूथ जिताने का मंत्र दिया। गांव चलो अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के बूथ क्रमांक 20 पर प्रवासी कार्यकर्ता दिनेश शर्मा व बूथ संयोजक इस्लाम खान, महाराणा प्रताप मंडल के बूथ क्रमांक 127 वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुमन शर्मा एवं बूथ अध्यक्ष नरेंद्र खत्री, ग्वालियर पूर्व विधानसभा के शहीद भगत सिंह मंडल के वार्ड क्रमांक 25, बूथ नंबर 68 में वार्ड संयोजक शिव श्रीवास्तव एवं बूथ विस्तारक गुलाब सिंह सेंगर, ग्वालियर पूर्व विधानसभा के शहीद भगत सिंह मंडल के वार्ड क्रमांक 25, बूथ क्रमांक 67 में बूथ संयोजक बबीता डाबर ने संपर्क किया। इसके अलावा पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं ने आमजन के बीच पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811