Let’s travel together.

लुटेरों के होसले बुलंद एक ही दिन मे दो लूट की वारदात राह चलती महिला से मोबाईल और स्कूटी सवार महिला से लूटा पर्स

0 112

आरोपी से लूट का माल और वारदात मे प्रयुक्त गाडी को किया बरामद

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

पुलिस द्वारा द्वारा चंद घंटो मे ही अलग-अलग क्षेत्रो मे हुई दो लूट की वारदातो का खुलासा किया गया। बागसेवनिया पुलिस ने चन्द घण्टे मे किया खुलासा।
आरोपियों ने दो अलग अलग घटनाओं को अंजाम देते हुए दो महिलाओं जिनमें एक प्रायवेट नौकरी करती है, सोमवार दोपहर करीबन 3.15 बजे स्वास्तिक मेडीकल बिल्डिंग वाली लाइब्रेरी मे पढाने जा रही थी अपने मोबाईल फोन पर ऑनलाईन क्लास ले रही थी और अपना मोबाईल चलाते चलाते चल रही थी तभी अचानक पीछे से एक स्कूटी सवार लडका आया और उसके हाथ से मोबाईल फोन छीन कर भाग गया ।
तथा दूसरी C.F.A. की पढाई कर रही है शाम करीबन 7.00 बजे अपनी सहेली के साथ स्कूटी से बरखेडा रोड पर जा रही थी स्कूटी सहेली चला रही थी वे लोग जैसे ही एक पुलिया क पास पहुचे कि पीछे से एक स्कूटी सवार लडका आया और कंधे पर लटका पर्स जिसमें बैंक का एक ATM, आधार कार्ड व 26500 रुपये नगद रखे हुए थे छीन कर भाग गया ।
वारदातों की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल , अति. पुलिस आयुक्त द्वारा लुटेरो की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था। जाँच के दौरान महिलाओं द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर घटनास्थल के पास लोगो को हुलिया बता कर व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो मे फुटेज चैक कर आरोपियो की तलाश की गई तलाश के दौरान बताए गए हुलिए का एक लडका स्कूटी को चलाते हुए डी.आर.एम. रोड से बरखेडा पठानी तरफ जाते हुए दिखा जिसे स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा व पूछताछ करने पर बताया कि 15 मई को 2ए साकेत नगर मे से एक पैदल चलते लडकी से मैने एक मोबाईल फोन छीन लिया था एवं उसके बाद साकेत नगर पुलिया पर स्कूटी से जा रही थी उनमें एक का पर्स छीन लिया था आरोपी जिसकी उम्र 20 वर्ष है तथा अयोध्या नगर भोपाल का निवासी है गिरफ्तार किया गया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811