Let’s travel together.

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली छात्रों ने देखी फिल्म द केरला स्टोरी

0 114

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

लव जिहाद और आतंकवाद की जड़ों की पोल खोलती फिल्म द केरला स्टोरी इन दिनों खूब चर्चा में है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है, वहीं इसका प्रचार सेाशल मीडिया पर भी जमकर किया जा रहा है। ताकि भटकते युवक युवतियों को लव जिहाद जैसे षडय़ंत्रकारी जाल में फंसने से बचाया जा सके। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की इसी तारतम्य में शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में दी केरला स्टोरी फिल्म का सांय 6 से 9 बजे का पूरा शो बुक किया गया। जिसमें लगभग 260 से अधिक भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्कूल एवं कालेज के छात्र एवं छात्राओं ने एक साथ थियेटर पहुंचकर इस फिल्म को देखा। खास बात रही की थियेटर में 190 सीट होने पर पूरा थियेटर की सीट ही फुल हो गई तो भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन ने शालीनता का परिचय देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीट के पास बनी सीढ़ी पर बैठकर एक साथ दी केरला स्टोरी फिल्म देखी। फिल्म पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि दी केरला स्टोरी बनाना एक हिम्मतवाला काम बताया। उन्होंने कहा कि मेकर्स ने भारत में चल रही आतंकी फैक्ट्री की असलियत दिखाने की हिम्मत की है। इसे अधिक से अधिक युवतियों व युवाओं को देखकर सीख लेनी चाहिए। ताकि वे इस जाल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद होने से बचा सकें। फिल्म देखने वालों में महिला कार्यकर्ताओं और छात्राओं की संख्या सबसे अधिक रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811