Let’s travel together.

संजय स्टेडियम बास्केटबॉल मैदान पर 100 से अधिक नन्हे-मुन्ने खिलाड़ी ले रहे बास्केटबॉल खेल का प्रशिक्षण

0 114

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में विभाग द्वारा संचालित संजय स्टेडियम बास्केटबॉल मैदान पर 100 से अधिक नन्हे मुन्ने बालक बालिका बास्केटबॉल खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । बास्केटबॉल खेल का प्रशिक्षण विभाग में पदस्थ एन.आई. एस. बास्केटबॉल प्रशिक्षक श्री दुर्गेश सक्सेना द्वारा दिया जा रहा है । उनके द्वारा नन्हे मुन्ने बालक एवं बालिकाओं को बास्केटबॉल खेल की बारीकियां तथा गुर सिखाए जा रहे हैं ।

खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री के.के. खरे ने बताया कि जिला मुख्यालय पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हॉकी – संजय स्टेडियम, कबड्डी – संजय स्टेडियम, जूडो- शासकीय महाविद्यालय इंडोर हॉल, टेबल टेनिस- ऑफीसर्स क्लब तथा बास्केटबॉल – संजय स्टेडियम, पीजी कॉलेज एवं ऑफिसर्स क्लब पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । इसके साथ विकासखंड मुख्यालय पर एथलेटिक्स, कबड्डी तथा वॉलीबॉल खेलों में से किन्हीं दो खेलों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है । खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री के.के. खरे ने यह अपील की है कि अभिभावक अपने बच्चों को ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग अवश्य दिलाएं जिससे उनकी खेल प्रतिभा निखरे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811