Let’s travel together.

इंदौर के कालेजों में विद्यार्थी मोबाइल पर खुद बना रहे लर्निंग लाइसेंस अधिकारी बता रहे तकनीक

87

इंदौर। कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को लाइसेंस बनाने के लिए भटकने से मुक्ति मिल रही है। परिवहन विभाग अलग-अलग कॉलेजों में शिविर लगाकर लर्निंग लाइसेंस बना रहा है। इतना ही नहीं, अधिकारी इन छात्रों को लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया भी समझा रहे हैं। इस कारण कई विद्यार्थी खुद ही मोबाइल पर लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया कर लाइसेंस बना रहे हैं। तीन दिन में अब तक करीब एक हजार लर्निंग लाइसेंस बन चुके हैं।

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न कॉलेजों में 31 मई तक शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविर के माध्यम से कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लाइसेंस और अन्य प्रक्रिया की जा रही है। एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के दौरान कॉलेज में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को लर्निंग लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया समझाई जा रही है। इस प्रक्रिया को समझकर विद्यार्थी खुद अपने मोबाइल से लर्निंग लाइसेंस बना रहे हैं। इतना ही नहीं, ये विद्यार्थी दूसरों को भी लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया समझा रहे हैं। एक प्रकार से छात्र विभाग के लिए वालियंटर के रूप में काम कर रहे हैं।

विद्यार्थी भी दूसरों को सिखा रहे प्रक्रिया

एआरटीओ मिश्रा का कहना है कि अधिकारी हर दिन नए नए कालेज परिसर में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। ऐसे में हमने जिन कालेजों में प्रजेंटेशन देकर छात्र-छात्राओं को लाइसेंस की प्रक्रिया समझाई, वे अब दूसरे छात्र-छात्राओं की मदद कर रहे हैं। शिविर का फायदा यह हो रहा है कि छात्र-छात्राएं लर्निंग लाइसेंस बनाए जाने की पूरी प्रक्रिया अपने मोबाइल पर सीख रहे हैं। फिर ये ग्रुप बनाकर अन्य साथियों को भी सीखा रहे हैं।

यातायात की दे रहे जानकारी

एआरटीओ मिश्रा ने बताया कि शिविर के दौरान केवल लाइसेंस प्रक्रिया ही नहीं समझाइ जा रही है, बल्कि महाविद्यालय में रोड सेफ्टी प्रोग्राम भी चला रहे हैं। छात्र-छात्राओं को हेलमेट और सीट बेल्ट का महत्व भी समझाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ग्वालियर जिले के उपार्जन केंद्रों का श्री संजीव कांकर ने किया औचक निरीक्षण     |     मंडीदीप में दर्दनाक हादसातालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत     |     नीट पेपर लीक के विरोध में रायसेन में निकलेगा विशाल मशाल जुलूस     |     उप मुख्यमंत्री ने चार दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने रीवा शहर के तीन एसटीपी का किया लोकार्पण     |     काँग्रेस पार्टी ने सुशासन तिहार का किया जोरदार विरोध, किसानों के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा     |     आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, दीवानगंज अस्पताल में नहीं मिल रहा रेबीज इंजेक्शन     |     हाईवे किनारे फिर मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज, सहारा कंपनी की एफडी सहित कई कागजात सड़क पर फेंके     |     हाईवे पर जलती नरवाई बनी मौत का खतरा, आग की चपेट में आकर गिरा बबूल का पेड़, टला बड़ा हादसा     |     योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज, 40 दिवसीय काउंटडाउन में हुआ योग प्रशिक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811