Let’s travel together.

मरखेड़ा गुलाब में वन अग्नि जागरूकता सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजित

0 92

बेगमगंज में अग्नि मित्रों का हुआ मेच

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज वन परिक्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव मरखेड़ा गुलाब में वन अग्नि जागरूकता सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन वन सुरक्षा समिति मरखेड़ा गुलाब में किया गया। इस मैच में मरखेड़ा गुलाब और केशलोन की टीमें शामिल थीं। केशलोन की टीम ने पहले बैटिंग में 71 रन बनाए, लेकिन मरखेड़ा टीम ने 07 विकेट से मैच जीत लिया।

इस मैच में वन सुरक्षा समिति के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मैच का आनंद उठाया। मैच के मुख्य अतिथि अरविंद अहिरवार, रेंजर बेगमगंज ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर परिक्षेत्र अधिकारी ने सभी युवाओं से जंगल में आग न लगाने की शपथ दिलाई और उन्हें अग्नि मित्र की भांति कार्य करने का संदेश दिया। सभी खिलाड़ियों को वन अग्नि स्लोगन लिखी टी-शर्ट भेंट की गई और दोनों टीमों को क्रिकेट किट प्रदान की गई।

वन परिक्षेत्र बेगमगंज द्वारा ऐसी खेल प्रतियोगिताएं निरंतर आयोजित की जा रही हैं ताकि अग्नि मित्रों की एक मजबूत टीम तैयार की जा सके जो अग्नि सीजन में वन विभाग का सहयोग करेगी।
कार्यक्रम में सेवा निवृत शिक्षक आचार्य महादेवप्रसाद शर्मा,नीलेश शिल्पी डिप्टी रेंजर सुल्तानगंज, संदीप दुबे वन रक्षक सुल्तानगंज, प्रताप सिंह ग्रेवाल वन रक्षक,पुरुषोत्तम राजपूत ,शंभू प्रसाद खरे ,पवन खरे मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का शुभारंभ, जनजागरूकता रैली को दिखाई गई हरी झंडी     |     साइकिलें मिलते ही खिल उठे छात्राओं के चेहरे     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन में फसल बीमा पाठशाला आयोजित, किसानों को 31 जुलाई से पहले बीमा कराने के लिए किया प्रेरित     |     भोपाल से रायसेन तक गूंजा जन्मोत्सव का उल्लास     |     गिदगढ़ में 3 महीने से जला ट्रांसफार्मर, ठप पड़ी नल-जल योजना; पानी के लिए भटकने को मजबूर ग्रामीण     |     प्रसूता की मौत से दुखी शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने कलेक्टर से जताई नाराजगी     |     कोटवारों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन     |     खेत में बोवनी करने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाईकी कर दी चाकू मारकर हत्या     |     शिवपुरी में ग्वालियर बायपास, दर्पण कॉलोनी में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनियां       |     शिवपुरी में दस्तक अभियान की शुरुआत हुई, 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811