Let’s travel together.

नही थम रहा रायसेन में चोरियो का सिलसिला,चोरों ने श्रीजी सिटी में बोला धावा

0 574

पुलिस फिर नाकाम साबित हुई,शहर की करीब एक दर्जन चोरियो का नही हुआ खुलासा

पुलिस की कार्यवाही पर सबालिया निशान

क्यों नाकारा साबित हो रही रायसेन पुलिस,अपराधियो के मन से निकला पुलिस का डर

रायसेन। जिला मुख्यालय पर इन दिनों पुलिस की नाक के नीचे लगातार चोरियो की बारदाते हो रही है। रायसेन कोतवाली पुलिस पिछले दिनों हुई लगभग एक दर्जन चोरियो का खुलासा नही कर पाई है। अपनी सुस्त और धीमी चाल के कारण रायसेन कोतवाली पुलिस नाकारा साबित हो रही हैं।

वैसे भी रायसेन कोतवाली पुलिस डंफरो से अवैध बसूली,कोतवाली पहुचने बाले नागरिकों से अभद्रता करने और खाना पूर्ति में लगी रहती है। पिछले दिनों रॉयल्टी से लैस एक डम्फर को पकड़ने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के बाद कोतवाली पुलिस ने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर डम्फर पर केस दर्ज कर लिया। प्रभारी मंत्री और कलेक्टर रायसेन को इसकी डम्फर मालिको ने बड़ी संख्या में पहुँचकर शिकायत भी की है।

इसी तारतम्य में जिला मुख्यालय पर चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, कल एक और जहां तीन सूने मकान में चोरों ने ताला तोड़कर सोना चांदी के जेवरात सहित नकदी चुरा ले गए थे वही आज फिर शहर के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया, चोर यह से एक मंगलसूत्र और 50 हजार नकदी चुरा ले गए। ले

रायसेन शहर के वार्ड नंबर 9 में राजाराम मालवीय के सूने मकान में चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है राजाराम मालवीय बताया की उनका शहर के ही पटेल नगर में एक पुराना मकान है घर के सभी सदस्य पुराने मकान पर थे और वार्ड नंबर 9 श्रीजी कॉलोनी के नए मकान पर सुबह जब वह पहुंचे तो देखा मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था और गेट खोला था यह सब देख उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और अंदर जाकर देखा तो सभी गेट के ताले कुंदे सहित टूटे पड़े थे और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था उनको चोरी की आशंका हुई उन्होंने तत्काल थाना कोतवाली प्रभारी को सूचना दी दोपहर को पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है

राजाराम मालवीय ने बताया कि घर में एक मंगलसूत्र और 50 हजार नगद पोते की फीस जमा करने के लिए रखे थे जो चोर चुरा कर ले गए पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811