Let’s travel together.

सीईओ ने सीसीटीवी कैमरा रूम, व्हीव्हीपीएटी, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट रूम का किया निरीक्षण

0 84

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बुधवार को भोपाल में ईवीएम वेयर हाउस गो-डाउन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बैंगलुरू (बेल) से भोपाल आई बीयू, सीयू और व्हीव्हीपीएटी मशीनों के एटीपी (एक्सेप्टेंस टेस्ट प्रोसीजर) कार्य का निरीक्षण किया।

भेल से आए इंजीनियर्स से एटीपी प्रकिया के बारे में जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाने के निर्देश दिए। वर्तमान में ईवीएम वेयर हाउस गो-डाउन में एटीपी का कार्य चल रहा है। बेल के इंजीनियरों के निर्देशन में बीयू, सीयू और व्हीव्हीपीएटी मशीनों की भौतिक रूप से जाँच की जा रही है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने ईवीएम वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरा, व्हीव्हीपीएटी, कंट्रोल यूनिट कक्ष, बैलेट यूनिट कक्ष का निरीक्षण और पुराने रिकार्ड का अवलोकन किया। वेयर हाउस में विधानसभा वार स्ट्रांग रूम बना कर मशीनों के रखे जाने को लेकर भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811