Let’s travel together.

4 साल की बच्ची केअपहरण के आरोपी गिरफ्तार

0 160

 

रायसेन। 2 माह पूर्व हुए 4 वर्षीय बालिका के अपहरण के मामले में सुल्तानपुर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ने में सफलता हासिल की है वही बच्ची को सकुशल छुड़ाकर उनके परिजनों को सौंप दिया वहीं अपहरणकर्ता महिला एवं युवक पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीकृत, न्यायालय में पेश है ।
रायसेन जिले के थाना सुल्तानपुर क्षेत्र के अंतर्गत 28 फरवरी को फरियादी सुनीता बाई पति कालूराम राजपूत वर्तमान निवासी ग्राम झिरपई ने थाना सुल्तानपुर आकर रिपोर्ट लिखाई कि उनके परिचित द्वारा उनकी 4 वर्षीय नातिन का अपहरण कर ले जाया गया है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ने सुल्तानपुर थाना प्रभारी रंजीत सराठे के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई एवं बालिका की तलाश प्रारंभ हुई।एसपी ने आरोपियो पर तीन हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।फरियादी द्वारा बताया गया कि संदेही ने मदद करने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसकी मां को मोटरसाइकिल से स्टेट बैंक सुल्तानपुर लेकर आया था जहां उसनेमहिला एवं उसकी मां को छोड़ दिया और वापस झिरपई जाकर 4 वर्षीय बालिका को अपनी महिला साथी के लेकर फरार हो गया ।इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसबीआई बैंक सुल्तानपुर के सीसीटीवी फुटेज चेक किए एवं तकनीकी सहायता से आरोपी की तलाश प्रारंभ की वही आरोपी के पोस्टर पंपलेट सोशल मीडिया के माध्यम से भी तलाश शुरू की गई।


8 मई 2023 को सुल्तानपुर पुलिस को बेतूल पुलिस से अपहरणकर्ता के संबंध में जानकारी मिली जानकारी लगते ही सुल्तानपुर थाने से पुलिस टीम को बेतूल रवाना किया गया जहां बैतूल पुलिस की सहायता से अपहरण की गई बालिका को पुलिस ने कब्जे में लिया एवं आरोपी धर्मेंद्र ठाकुर एवं लताबाई को गिरफ्तार किया जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811