Let’s travel together.

मृतक करता था आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़, इसलिए आरोपी पति ने कर दी हत्या

0 210

बरेली पुलिस द्वारा 3 दिन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

रायसेन। 7 मई को हुई थी हत्या और आज पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या का कारण पत्नी पर शक करना बताया गया है। रात्रि में मछवाई रोड ब्रिज के नीचे ग्राम खरगौन में अज्ञात आरोपी द्वारा अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 20 साल की हत्या कर दी गई थी। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बरेली में अपराध क्र.290/2023 धारा 302 भादवि का पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बरेली राजीव जंगले एवं थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक आशीष सप्रे के द्वारा पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश/ पतारसी प्रारंभ की गई।

दौराने अनुसंधान मृतक की पहचान हल्कोरा उर्फ काशीराम मेहरा पिता इमरत लाल मेहरा उम्र 19 साल निवासी ग्राम छींद थाना बरेली के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा संदेही राजेश केवट पिता लखन उर्फ पप्पू केवट निवासी ग्राम छींद से महत्वपूर्ण साक्ष्य के आधार पर पूछताछ की गई तो आरोपी राजेश केवट ने घटना करना स्वीकार कर बताया। हल्कोरा उर्फ काशीराम मेरी पत्नि पर कई दिनों से बुरी नजर रखे हुये था और उसके साथ छेड़खानी करता था। घटना दिनांक को भी काशीराम उर्फ हल्कोरा मेरी पत्नि को घर के बाहर खडे होकर इशारे कर रहा था। मैंने देख लिया तो उसे सबक सिखाने के लिए शराब के 6 क्वाटर खरीदे और 4 क्वाटर मढिया के पास हल्कोरा उर्फ काशीराम को पिलाये और खुद ने थोडी शराब पी और 2 क्वाटर पेंट की जेब में रखकर घर से अपने जीजा की मोटर साइकिल उठाकर पीछे हल्कोरा को बैठाकर खरगौन पराठे खिलाने का कहकर ले गया। मछवाई ब्रिज के नीचे खरगौन में पहुंचकर 2 क्वाटर हल्कोरा को ओर पिलाये, फिर हल्कोरा उर्फ काशीराम को समझाया की तू मेरी पत्नि को मत छेडाकर इसी बात पर से झगड़ा हो गया और मैंने धक्का देकर हल्कोरा उर्फ काशीराम को सडक पर गिरा दिया और सीमेंट के पत्थर से सिर पर 3-4 बार मारकर मार डाला है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल हीरो सुपर स्पेंलडर, मृतक काशीराम का मोबाइल और खून लगे कपड़े जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय बरेली पेश किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में – थाना प्रभारी आशीष सप्रे, उनि सुखदेव भालेकर, उनि सुनंदा खरे, सउनि रमेश रेकवार, सउनि अरविंद पाण्डेय, प्रआर 539 श्याम सिंह, आर.70 राजेश राजपूत,आर 728 महेन्द्र राजावत,आर 275 मुकेश पटेल,आर 194 शिवकुमार की विशेष भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाट बाजारों में उमड़ी भीड़, कुम्हारों को बैठकी शुल्क से मिलेगी छूट, बाजार में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय में 9 नवंबर को मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव     |     3 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर कृषि ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद, कई गांवों के किसान प्रभावित     |     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे,हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी     |     दीपावली की पूर्व संध्या पर संकल्प वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी खुशियां     |     साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |     हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह     |     अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न ,शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811