Let’s travel together.

पश्‍चिम बंगाल में ‘द केरल स्‍टोरी’ पर प्रतिबंध की नरोत्‍तम ने की आलोचना, बोले

83

भोपाल ।  लव जिहाद और आतंकवाद का घिनौना सच दिखाने वाली फिल्‍म ‘द केरल स्‍टोरी’ को लेकर देशभर में सियासी माहौल गरमा रहा है। जहां मध्‍य प्रदेश के बाद अब उत्‍तर प्रदेश में भी इस फिल्‍म को टैक्‍स-फ्री घोषित कर दिया गया है, वहीं पश्‍चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने इस फिल्‍म से राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने का हवाला देते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मप्र के गृहमंत्री डा. नरोत्‍तम मिश्रा ने पश्‍चिम बंगाल सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। नरोत्‍तम ने कहा कि यह दरअसल तुष्‍टीकरण की राजनीति है। ममता दीदी की ‘ममता’ रोहिंग्‍याओं पर ही बरसती है, लेकिन ‘द केरल स्‍टोरी’ बैन हो जाती है। ममता दीदी की ‘ममता’ आतंकवादियों की तरफ ज्‍यादा दिखती है, लेकिन रामनवमी के जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। लेकिन अब देश इस तुष्‍टीकरण की राजनीति से आजिज आ चुका है और परेशान भी हो चुका है।

कमल नाथ, दिग्‍विजय सिंह के लिए बुक कराई टिकट

गौरतलब है कि इससे पूर्व नरोत्‍तम मिश्रा ‘द केरल स्‍टोरी’ के मसले पर कमल नाथ और दिग्‍विजय सिंह को भी निशाने पर ले चुके हैं। सोमवार को ही उन्‍होंने कहा था कि जो बटला हाउस पर सवाल खड़े करते हैं, जो जाकिर नाइक को संत बताते हैं और जो सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर संदेह जताते हैं, ऐसे लोगों को ‘द केरल स्टोरी’ जरूर देखनी चाहिए। नरोत्तम ने यह भी कहा था कि उन्होंने कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के लिए फिल्‍म की टिकट भी बुक कराई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811