Let’s travel together.

बस लूटने की योजना बनाने वाले उत्तराखंड के चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

0 137

 

– मुखबिर की सूचना के आधार पर लुटेरे दबोचे गए एक आरोपी भागने में रहा सफल

– शिवपुरी पुलिस की बडी कार्यवाही,लूट की योजना बनाते हुए 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बनाने वाले 4 आरोपियों को पकड़ा है।पुलिस की सजगता से एक घटना को घटित होने से पूर्व ही पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को 7 और 8 मई की दरमियानी रात सूचना मिली की कि 18 बटालियन के पास कुछ लोग किसी बस या ट्रक को लूटने की योजना बना रहे है।

इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह भदौरिया द्वारा आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया एवं सीएसपी अजय भार्गव के मार्गदर्शन में टीआई कोतवाली अमित सिंह भदौरिया, टीआई देहात विकास यादव एवं थाना प्रभारी फिजीकल अरविन्द छारी के नेतृत्व में टीमें घटित कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपीगण सादिक अली पुत्र लियाकत अली, फुरकन पुत्र जाफर अली, रजाकत अली उर्फ लावरिया पुत्र जलालुददीन , सैफअली खांन पुत्र मोहम्मददीन नि0 गूडरभोज जिला उदयसिंहनगर उत्तराखण्ड को गिरफ्तार कर इनके कब्जे एक 315 का कटटा, 2 कारतूस, एक फरसा, एक लोहागी, एक सरिया जप्त कर आरोपियों द्वारा वीडियों कोच बस या ट्रक को लूटने की योजना को सफल होने से पूर्व ही इन्हे गिरफ्तार कर इनकी योजना को विफल कर दिया गया। इनका एक साथी दिलशाद अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में थाना कोतवाली, थाना देहात, थाना फिजीकल के बल की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811