Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराया

0 176

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। गंजबासौदा से भाड़ा भरकर भोपाल जा रहा मिनी ट्रक क्रमांक डीएल 1 एलएक्स 0204 भोपाल विदिशा हाईवे 18 के फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज के गिरिराज ढाबा के सामने अनियंत्रित होते हुए पुलिया से टकरा गया ।

ड्राइवर ने बताया कि आगे का पहिया फूट जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होते हुए पुलिया से टकरा है पुलिया के टकराने से ट्रक के पीछे के दोनों पहिए ट्रक से अलग होकर निकल गए ट्रक से आगे चल रही मोटरसाइकिल वाला बाल-बाल बचा।

ट्रक के पहिए निकल जाने के कारण भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही ।दीवानगंज पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को रोड से अलग किया गया तब जाकर सुचारू रूप से वाहनों का आना-जाना चालू हुआ।भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है इस रोड पर रोज कहीं ना कहीं दुर्घटनाएं हो रही है इसके बावजूद भी एमपीआरडीसी द्वारा रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है भोपाल से लेकर त्रिमूर्ति चौराहा तक लगभग 40 किलोमीटर रोड की स्थिति खराब है जगह-जगह गड्ढा होने के कारण वाहन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं आसपास के ग्रामीणों की मांग है कि इस रोड का चौड़ीकरण किया जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक पेड़ माँ के नाम करेला माता मंदिर परिसर में जनपद अध्यक्ष विजय पटेल ने किया पौधरोपण     |     नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का सामूहिक उपवास      |     रायसेन में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका     |     मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811