Let’s travel together.

उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047 समारोह 30 जुलाई को

0 179

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक रामपाल सिंह राजपूत होंगें शामिल

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनपद पंचायत परिसर में 30 जुलाई को दोपहर 01 बजे उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047 समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047 समारोह में भारत सरकार विद्युत मंत्रालय द्वारा सेन्ट्रल पॉवर सेक्टर इंटरप्राईजेज जैसे एनटीपीसी, आरईसी, पीजीसीआईएल, पीएफसी जैसे कम्पनियों एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के साथ समन्वय कर ऊर्जा एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों, योजनाओं आदि के प्रदर्शन बैनर, पोस्टर, आडियो विजुअल, नुक्कड़ नाटक आदि जिला प्रशासन के माध्यम से समारोह में प्रदर्शित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत विशेष अतिथि के रुप में शामिल होगे। इसके बाद विधायक श्री रामपाल सिंह राजपूत अंचल के भ्रमण के लिए रवाना होगे। विधायक श्री सिंह स्थानीय कार्यक्रर्मो में शामिल होकर ग्रामीणो व कार्यकर्ताओ से संवाद करेगे।ग्रामीणो समस्या सुनकर निराकरण करने के भी निर्देश देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811