Let’s travel together.

शिवपुरी का एक रेलवे स्टेशन यहां पर दिन में नहीं चलती कोई ट्रेन

0 95

 

– दिन के समय सुनसान रहता है स्टेशन क्योंकि दोपहर 12 बजे के बाद शाम तक यहां कोई ट्रेन नहीं

– कई बार उठी मेमो ट्रेन की मांग, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी का रेलवे स्टेशन दिन के समय सुनसान रहता है क्योंकि दोपहर 12 बजे के बाद शाम तक यहां कोई यात्री ट्रेन नहीं है। पूरा स्टेशन सुनसान रहता है। भारत के अन्य शहरों में आपने स्टेशन देखे होंगे वहां पर दिन में और रात में चहल-पहल रहती है। स्टेशन पर गाड़ी आती-जाती रहती हैं लेकिन शिवपुरी का ऐसा स्टेशन है जहां दिन के समय कोई गाड़ी नहीं चलती। दिन के समय गाड़ी नहीं चलने के कारण यहां पर यात्रियों की आवाजाही नहीं होती। पूरा स्टेशन सुनसान पड़ा रहता है। लोगों का कहना है कि दिन के समय यहां पर गुना से ग्वालियर टे्रक पर यात्री टे्रनें चलाई जा सकती हैं लेकिन कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा।

बसों का लेना पड़ता है सहारा-

शिवपुरी के रेलवे स्टेशन पर 12 बजे के बाद शाम तक कोई भी यात्री रेलगाड़ी नहीं है। इसके कारण दिन के समय शिवपुरी का रेलवे स्टेशन सूना पड़ा रहता है। स्टेशन पर यात्री ट्रेन ना होने के कारण यहां पर यात्री भी नहीं आते क्योंकि कोई ट्रेन नहीं है तो यहां पर आने से क्या फायदा लोगों को ग्वालियर गुना या अन्य स्थान जाने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ता है। बसों से यात्रा करने के कारण यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ता है।

मेमो ट्रेन चलाने की मांग-
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में यहां पर गुना से ग्वालियर ग्वालियर से गुना के बीच मेमू ट्रेन चलाई जाए तो इसका फायदा स्थानीय लोगों को मिलेगा और लोग गुना से ग्वालियर के बीच कम पैसे में यात्रा कर सकेंगे। दिन के समय यहां पर स्थानीय स्तर पर मेमो ट्रेन मिलने से ट्रेन स्टेशन पर आवाजाही रहेगी। कई सालों से चलती आ रही इस मांग को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेल मंत्री से स्थानीय जनप्रतिनिधियों के इस मामले में मांग उठानी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811