Let’s travel together.

सुबह ठंड दोपहर में गर्मी और शाम होते ही बारिश ऐसे मौसम से बीमारियों का खतरा

82

झाबुआ-जामली। इन दिनों मौसम का मिजाज बदला सा नजर आ रहा है। आसमान बादलों से ढंका है। दिनभर उमस से आमजन बेहाल हैं। शाम होते ही तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का दौर शुरू हो जाता है। सुबह-सुबह मौसम ठंडा होने से सबको राहत मिलती है। लोगों का कहना है कि इस वर्ष मौसम का मिजाज समझ में नहीं आ रहा।

बदलते मौसम से किसान भी परेशान

ऐसे मौसम में चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। शनिवार शाम जिले में जमकर बूंदाबांदी हुई। रविवार दोपहर में भी बादल छाए रहे। साथ ही उमस बरकरार रही। रविवार को 36 डिग्री सेल्यियस के साथ तेज तापमान रहा। वहीं रात्रि मे 24 डिग्री सेल्सियस के चलते निम्न पर तापमान रहा। बादलों के चलते उमस हो रही है। मौसम परिवर्तन से आमजन सहित किसान वर्ग मे हलचल मची है।

रहवासी बोले- ऐसा मौसम कभी नहीं देखा

लोगों का कहना है कि मौसम सुबह से शाम तक तीन बार बदलता है। ऐसे में मौसम का मिजाज किसी के समझ में नहीं आता। सुबह ठंडा तो दोपहर में तेज गर्मी होने लगती है। शाम को फिर से वर्षा का दौर शुरू हो जाता है। ऐसा मौसम पहले कभी देखने को नहीं मिला। इस मौसम का असर विपरीत बना हुआ है। बदले इस मौसम में बिमारियों का खतरा अधिक बना रहता है।

मौसम का सब्जियों में विपरीत असर

झाबुआ क्षेत्र में मौसम में कभी वर्षा तो कभी तेज गर्मी महसूस हो रही है। सुबह-शाम के समय हल्की ठंड आमजन महसूस कर रहे हैं। विपरीत मौसम सब्जियों की फसल के लिए हानिकारक हो रहा है। इस समय किसानों के खेतों में लौकी, गिलकी, तुराई, भिंडी, चवला सहित सब्जियां लगी हैं। वहीं तमाम पौधों के पत्ते वक्त से पहले पीले पड़ रहे हैं। सब्जियों मे वायरस का असर भी देखा जा रहा है। वड़लीपाड़ा के शंभु अमलियार ने बताया कि पिछले दिनों से हो रही वर्षा के बाद लौकी के पौधों में पत्ते पीले पड़ रहे हैं। गिलकी में लाल मक्खी समेत कीट चिपके हैं। चवले की फलियों मे इल्ली पड़ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811