Let’s travel together.

चंबल में बदले का कलंक मिटाने आगे आया क्षत्रिय व गुर्जर समाज

152

मुरैना। जमीन के विवाद में 10 साल बाद बदले की आग में मुरैना जिले के लेपा गांव में हुए हत्याकांड ने चंबल को पूरे देश में कलंकित कर दिया। यहां की धरती पर बदले के भावना में हत्याओं का इतिहास पुराना है। इस खूनी परंपरा को मिटाने यहां के गुर्जर व क्षत्रिय समाज ने पहल करते हुए पंचायत बैठाकर राजीनामा का सिलसिला शुरू कराया था। इसमें उन्हें सफलता भी मिली, जो पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे थे, वह साथ-साथ शांति से रह रहे रहे हैं। संत हरिगिरी महाराज की भी अहम भूमिका रही। क्षत्रिय महासभा की टीम चंबल से लेकर राजस्थान व उप्र तक में ऐसे विवादों को समाज की पंचायत के जरिए सुलझाया गया है। लेपा हत्याकांड के बाद समाज अब शांति की इस पहल को और अधिक तेजी से गांव-गांव तक पहुंचाने पर विचार कर रहा है। ताकि ऐसे तमाम विवादों पर अंकुश लग सके और शांति कायम रहे।

केस : 1

रायपुर जखोना गांव के सोवरन सिंह तोमर, रामनाथ सिंह तोमर का अपने ही परिवार के रामेश्वर सिंह तोमर व शेरसिंह तोमर से जमीन व खेत के रास्ते को लेकर विवाद ऐसा विवाद था, कि दोनों में कई बार खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने गांव खाली कर दिया। महिला, बच्चे व मवेशियों तक को रिश्तेदारों के पास भेज दिया। सात साल से चले आ रहे विवाद को क्षत्रिय महासभा ने चार बार पंचायत कर सुलझाया। आज गांव में दोनों पक्ष बिना विवाद रह रहे हैं।

केस: 2

भिंड जिले की अटेर तहसील के खड़ेरी गांव में देवेंद्र सिंह व बृजेंद्र सिंह का उनके ही परिवार के सदस्य श्यामवीर सिंह, भोलेसिंह भदौरिया से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। 2018 में हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह सिकरवार व प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने पांच माह में कई बार दोनों पक्षों को बैठाकर समझाइश दी। बीते साल दोनों पक्षों का राजीनामा हो गया।

केस:3

मुरैना जिले के चुरैला गांव में गुर्जर समाज के दो परिवारों जमीन को लेकर नौ साल से विवाद था। छह साल पहले खूनी संघर्ष में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की हत्या कर दी। दूसरा पक्ष भी बदले लेने पर उतारू था। डेढ़ साल पहले गुर्जर समाज के संत, राजनीतिज्ञ व समाजसेवियों ने गांव में पंचायत बुलाई। आरोपित पक्ष से मुआवजे दिलाकर राजीनामा करवाकर दुश्मनी का अंत कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811