Let’s travel together.

यूक्रेनी मंत्री एमीन झारापोवा 10 को आएंगी भारत, जी-20 में जेलेंस्की को बुलावे की आस

103

यूक्रेन । रूस के साथ युद्ध के बीच अब यूक्रेन ने भारत की ओर उम्मीद से देखना शुरू कर दिया है। इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि सरकार में मंत्री एमीन झारापोवा सोमवार को भारत दौरे पर आ रही हैं। अब उनकी इस भारत यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं। फिलहाल, आधिकारिक तौर पर एजेंडा को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह भारत में यूक्रेन के लिए समर्थन और मानवीय सहायता हासिल करने की कोशिश करेंगी।
भारत की ओर से यूक्रेन को मानवीय सहायता दी जा चुकी है। अब खबर है कि यूक्रेन ने भारत से फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल उपकरण, ऊर्जा उपकरण समेत और सहायता देने का अनुरोध किया है। खास बात है कि युद्ध के दौरान यूक्रेन का पावर इंफ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। ऐसे में दौरे पर वह भारत के सामने मदद का मुद्दा उठा सकती हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के कद को समझा यूक्रेन
अब यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के कद को समझता है। कहा जा रहा है कि चर्चा के दौरान झारापोवा यूक्रेन के पक्ष में भारत का झुकाव बढ़ाने की कोशिश कर सकती हैं। दिसंबर 2022 में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत में यूक्रेन ने कथित तौर पर भारत को सुरक्षा गारंटर बनने के लिए कहा था। अब संभावनाएं हैं कि मंत्री भारत से सीधे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति का संदेश देने का आह्वान कर सकती हैं। खबर है कि यूक्रेन अब भारत की अध्यक्षता में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति जेलेंस्की के लिए न्यौता चाहता है। इससे पहले जेलेंस्की इंडोनेशिया में आयोजित सम्मेलन में शामिल हुए थे। भारत में होने वाली बैठक में उन्हें न्यौता अब तक नहीं दिया गया है। खास बात है कि पुतिन जुलाई में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन और इसके बाद सितंबर में जी-20 के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
थिंक टैंक इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स को संबोधित करेंगी झारापोवा
यात्रा के दौरान झारापोवा विदेश मंत्रालय के थिंक टैंक इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स को भी संबोधित करेंगी। खास बात है कि यूक्रेन के अधिकारियों ने बीते साल भारत की ओर से युद्ध को लेकर समर्थन नहीं मिलने पर निराशा जाहिर की थी। वहीं, भारत संयुक्त राष्ट्र में भी रूसी आक्रमण से जुड़े सभी मतदानों से दूर रहा है। इसके अलावा रूस पर निर्भरता घटाने की अपील के बीच भारत ने रूसी तेल का आयात बढ़ा दिया है।
जुलाई 2022 में ही जेलेंस्की ने युद्ध को लेकर अन्य देशों के मत को देखते हुए कई राजनयिकों को वापस बुला लिया था। इनमें भारत में यूक्रेन के राजदूत भी शामिल थे। हालांकि, अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी नए राजदूत की नियुक्ति की जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |     सेवा के रंग राष्ट्र के संग में दिखा देशभक्ति का रंग, रंगोली प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश     |     डॉ. रूपाली सोनी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सुपर मॉम कैटेगरी में जीता प्रथम पुरस्कार एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड से हुई सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811